निलजा पवनी सारागाँव के किसानो को मिली नवीन ख़रीदी केंद्र की सौग़ात - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

निलजा पवनी सारागाँव के किसानो को मिली नवीन ख़रीदी केंद्र की सौग़ात

 किसानो ने जताया मुख्यमंत्री का आभार



निलजा पवनी सारागाँव के किसानो को मिली नवीन ख़रीदी केंद्र की सौग़ात

  सुरेन्द्र जैन धरसीवां

छत्तीसगढ़ मे आज से धान ख़रीदी की शुरूवात हो गई है आज से अन्नदाताओ का इंतज़ार ख़त्म हुआ वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति मर्या. सारागाँव के अंतर्गत निलजा मे नवीन धान ख़रीदी केंद्र की सौग़ात किसानो को मिली निलजा मे खरीदी केंद्र के प्रारम्भ होने से किसानो मे ख़ुशी का माहोल व्याप्त है किसानो ने नवीन धान ख़रीदी केंद्र निलजा मे प्रारम्भ करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार जताया किसानो ने बताया की निलजा मे नवीन धान ख़रीदी केंद्र खुल जाने से काफ़ी राहत और सुविधा क्षेत्र के किसानो को मिली है नवीन केंद्र खुल जाने से निलजा और पवनी के किसानो को धान बेचने वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति सारागाँव तक धान लेकर जाने की समस्या से छुटकारा मिला किसानो को धान लेकर जाने मे होने वाले ख़र्च मे कमी आई जिससे किसान ख़ुश है प्रथम दिन नवीन धान ख़रीदी केंद्र निलजा मे कुल  पाँच किसानो की धान की ख़रीदी हुई जिसमें तीन किसान निलजा के एवं दो  पवनी ग्राम के किसानो को टोकन मिला और कुल किसानो की प्रथम दिन 361 क्विंटल धान की ख़रीदी हुई उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एवं युवा कांग्रेस धरसींवा विधानसभा के अध्यक्ष अंकित वर्मा ने बताया की किसानो को नए ख़रीदी केंद्र खुल जाने से काफ़ी सुविधा मिली है किसानो पर ट्रांसपोर्र्टिंग ख़र्च का बोझ कम हुआ और भविष्य मे स्थाई ख़रीदी केंद्र निर्माण होने पर खाद वितरण जैसी सभी सुविधाए उप ख़रीदी केंद्र निलजा मे किसानो को उपलब्ध कराई जाएगी और बैंक सम्ब्न्धी कार्य के लिए किसानो को सात किलोमीटर दूर सिलयारी जाना पड़ता है किसानो के सुविधा हेतु सारागाँव में किसानो द्वारा बैंक के ब्रांच खोलने की माँग की जा रही है जिसे जल्द ही मुख्यमंत्री जी से मिलकर अवगत कराया जाएगा ख़रीदी कार्य सारागाँव एवं निलजा दो जगहों मे हो जाने से भीड़ कम हुई जिससे किसानो को टोकन लेने से धान बेचने तक के काम मे भारी राहत मिली है किसानो की नवीन धान ख़रीदी केंद्र की माँग निलजा मे कई सालों से थी जो इस वर्ष पूर्ण होने पर किसानो मे हर्षों उल्लास का माहोल है किसानो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार जताया इस दौरान उद्घाटन समारोह मे मुख्य अतिथि एवं युवा कांग्रेस धरसींवा विधानसभा अध्यक्ष अंकित वर्मा ,जनपद उपाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा,वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति सारागाँव अध्यक्ष सुबोध साहू ,ग्राम निलजा सरपंच चंद्रशेखर वर्मा ,पवनी सरपंच प्रभा साहू ,निलजा उपसरपंच संजय निर्मलकर ,राजेश सिरमौर,सुरेश वर्मा,प्यारेलाल वर्मा,साधुराम देवांगन, इतवारीवर्मा ,किसानगण,पंचगन एवं ख़रीदी केंद्र के कर्मचारीगण उपस्तिथ थे।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads