भाजपा खोरपा मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण
भाजपा खोरपा मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण
अभनपुर
अखिल भारतीय प्रशिक्षण शिविर योजना के अंतर्गत भाजपा खोरपा मंडल में आज दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रदेश किसान प्रभारी संदीप शर्मा जी पूर्व रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज जी रायपुर ग्रामीण पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष- महेश नायक, रायपुर जिला ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर के संयोजक -डोगेंद्र नायक एवं प्रदेश कार्यसमिति आईटी सेल एवं रायपुर जिला ग्रामीण प्रचार प्रसार मंत्री -राजेश साहू ने भाजपा खोरपा मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के दौरान वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं में उर्जा एवं जोश भरते हुए खोरपा मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। आगामी चुनाव में कांग्रेस सरकार को पटकनी देने के लिए भाजपा खोरपा मंडल के कार्यकर्ता ने संकल्पित एवं एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया।श्री संदीप शर्मा जी ने सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर चर्चा करते हुए मेक इन इंडिया , आत्मनिर्भर भारत मोदी के नेतृत्व में बना है। इसके बारे में गहन चर्चा प्रस्तुत किया।श्री अशोक बजाज जी ने भाजपा के इतिहास एवं विकास को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए कहा हम जनसंघ से लेकर जनता पार्टी तक और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एक सक्षम और विश्वव्यापी सरकार देख रहे हैं। विषम परिस्थितियों में भी भारतीय जनता पार्टी ने संघर्ष कर भारत सहित पूरे प्रदेशों को विकास का एक नया आयाम दिया है।महेश नायक जी ने व्यक्तित्व विकास पर चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी , अटल बिहारी वाजपेई जी के आदर्शो पर चलकर उन्हीं के व्यक्तित्वो का अनुसरण कर युवा पीढ़ी एक नया मार्ग चुनकर सशक्त भारत की हिस्सा बनने को कहा। डोगेंद्र नायक जी ने हमारा परिवार एवं हमारे विचार एवं परिवार विषय पर चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी परिवार सकारात्मक और संस्कारी परिवार है कहां। श्री राजेश साहू ने राजनीति में सोशल मीडिया की उपयोगिता बताते हुए। विश्व राजनीति में भारतीय जनता पार्टी का सोशल मीडिया मजबूत है। आगामी चुनाव में भाजपा सोशल मीडिया का अहम भूमिका रहेगा कहा। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का संयोजक -राघवेंद्र साहू जी को बनाया गया था एवं सहसंयोजक संतोष शुक्ला जी थे मंडल अध्यक्ष पारस मणि साहू जी ने सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर जिला ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब टिकरिया ,महामंत्री- नेहरू लाल साहू ,महामंत्री- माधव प्रसाद मिरी, पूर्व सभापति जनपद पंचायत अभनपुर मनीष साहू, सरपंच गसंकरी -पुष्पा साहू, सरपंच खोरपा- रेखा बघेल, सरपंच सार्किंग नरेंद्र साहू,उपसरपंच उल्बा -किरण यादव, उपाध्यक्ष चंद्रकांत सोनकर जगदीश साहू, कृष्णकांत नामदेव अनिल साहू केवरा बाई यदु ,अंबिका कोसले, देवकी साहू लिकेश्वर रीगरी, शशिकांत साहू ,नरोत्तम साहू, बैसाखू राम साहू , पवन साहू, संध्या नामदेव ,फुलेश्वरी साहू ,खिलावन साहू, एवं बड़ी संख्या में खोरपा मंडल के कार्यकर्ता एवं नवयुवक प्रशिक्षित हुए।
