जिला प्रशासन के रत्नगर्भा अकादमी फार काम्पिटिटिव एग्जाम ' रेस ' के जरिए युवाओं को अपने सपने साकार करने का सुनहरा अवसर
जिला प्रशासन के रत्नगर्भा अकादमी फार काम्पिटिटिव एग्जाम ' रेस ' के जरिए युवाओं को अपने सपने साकार करने का सुनहरा अवसर
गरियाबंद
प्रतिभाशाली और प्रशासनिक अधिकारी बनने की चाह रखने वाले जिले के युवाओं के लिए जिला प्रशासन के रत्नगर्भा अकादमी फार काम्पिटिटिव एग्जाम ' रेस ' के जरिए अपने सपने साकार कर सकेंगे . कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए 60 दिवसीय निःशुल्क क्रेश कोर्स डिजाइन किया गया है . I
कलेक्टर क्षीरसागर ने बताया कि वनांचल क्षेत्र के युवाओं में लगन और प्रतिभा को देखते हुए उन्हें उचित अवसर और प्लेटफार्म जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा . इसके लिए स्थानीय शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में रत्नगर्भा अकादमी फार काम्पिटिटिव एग्जाम " रेस " स्थापित कर निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है
सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए 7 दिसम्बर से कोर्स प्रारंभ किया जाएगा . उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोविड -19 को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन क्लासेस और मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी . आवश्यकतानुसार ऑफलाइन कक्षाओं में मास्क , सेनिटाइजर और सोशल डिस्टेसिंग का अनिवार्य रूप से पालन किया जाएगा
कोर्स के तहत प्रत्येक रविवार को टेस्ट आयोजित होगा . इसके अलावा 1 , 3 और 6 फरवरी को मेगा टेस्ट का आयोजन किया जाएगा . कोर्स अंतर्गत सीजीपीएससी के निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार इतिहास , गणित , संविधान , पंचायतीराज प्रशासनिक व्यवस्था , भूगोल , अर्थशास्त्र , रिजनिंग , विज्ञान , कला संस्कृति , विविध , हिन्दी विषय शामिल किए गए हैं , साथ ही रिविजन और अभ्यास के लिए भी समय निर्धारत किया गया है . प्रत्येक सप्ताह इन अलग अलग विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा . कोर्स के पंजीयन के लिए 70002-63098,91691-66935 एवं 92008-18000 पर संपर्क किया जा सकता है .


