एक अच्छी सोच जीवन को सुखी बना देती है । जो मन से हारता नहीं है परिस्थितियां उसकी गुलाम बन जाती है ब्रह्मा कुमार नारायण भाई - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

एक अच्छी सोच जीवन को सुखी बना देती है । जो मन से हारता नहीं है परिस्थितियां उसकी गुलाम बन जाती है ब्रह्मा कुमार नारायण भाई

 एक अच्छी सोच जीवन को सुखी बना देती है । जो मन से हारता नहीं है परिस्थितियां उसकी गुलाम बन जाती है   ब्रह्मा कुमार नारायण भाई



अलीराजपुर  6 दिसंबर, 

अपने को परिस्थितियों का गुलाम कभी मत समझो, आप स्वयं अपने भाग्य के विधाता है । हम अपनी अच्छी सोच से बिगड़े हुए भाग्य को अच्छा बना सकते हैं यह हमारे पर निर्भर है कि हम कैसा सोचते हैं ।




उत्तम मनुष्य वह है जो दूसरे के भीतर रहा छोटा-सा गुण भी अपना ले ।इच्छा-वासनाओं का त्याग और प्राप्त वस्तुओं में संतुष्टि का अवलंबन मनुष्य को महान बना देता है। अतः वासनाओं का त्याग करके प्राप्त वस्तुओं में संतुष्ट रहो तथा अपने मन को परमात्मा में लगाओ तो आप सुख और आनंद को बाँटने वाले बन सकते हो।यह विचार इंदौर से पधारे जीवन जीने की कला के प्रणेता ब्रह्माकुमार नारायण भाई ने दीपा की चौकी पर स्थित ब्रह्माकुमारी सभागृह में  जीवन का सार गीता सार विषय पर नगर वासियों को संबोधित करते हुए बताया कि आत्म-साक्षात्कार जब तक नहीं होता तब तक धोखा ही धोखा है। अतः तुम्हारा कीमती जीवन, कीमती समय, कीमती से कीमती आत्मा-परमात्मा को जानने के लिए लगाओ और सदा के लिए सुखी हो जाओगे।



सबसे बुरी परिस्थितियों को पार किए बिना कोई भी जीवन के सर्वश्रेष्ठ मोड़ों से गुजर नहीं सकता।जीवन में हर परिस्थिति का सामना करने के लिए हिम्मत रखे।जीतने वाले कभी हार नही मानते और हार मानने वाले कभी जीतते नही।

परिस्थिति का सामना करने के लिए साहस रखें तो आपकी अपनी आंतरिक शक्ति कार्य  करना शुरू कर देंगी। कोई भी परिस्थिति वा समस्या किसी भी व्यक्ति व प्रकृति के द्वारा आती है तो वह हमें अनुभवी बनाने आती है, आगे बढ़ाने के लिए आती है ।परिस्थितियों को टीचर समझो तो सदा ही हम आगे बढ़ते रहेंगे बिना पेपर दिए कोई भी आगे क्लास में ट्रांसफर नहीं हो सकता है ।अतः हमारा परिस्थितियों और समस्याओं के प्रति सोचने का ढंग जितना सकारात्मक होगा उतना हम आंतरिक रीति से जीवन शक्तिशाली हो सकेगा। सकारात्मक सोच का अर्थ यह नहीं कि सदा ही अच्छा हो इसका अर्थ यह है कि जो मेरे साथ हो रहा है वह अच्छा है और जो होगा वह भी अच्छा ही होगा। ऐसा सोचने से जीवन सरल ,सुखी, आनंद दायक वाला बन जाता है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads