*नन्दन स्टील फेक्ट्री के पीछे खेल रहे थे जुंआड़ी जुंआ* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नन्दन स्टील फेक्ट्री के पीछे खेल रहे थे जुंआड़ी जुंआ*

 *सिलतरा पुलिस ने पकड़ा करीब एक लाख का जुंआ*




*नन्दन स्टील फेक्ट्री के पीछे खेल रहे थे जुंआड़ी जुंआ*

*पांच जुआड़ी गिरफ्तार*

 सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

  सिलतरा चौकी पुलिस ने आज करीब एक लाख का जुआ पकड़ने में कामयाबी हांसिल की है जिसमे पुलिस ने पांच जुआड़ियों को जुंआ खेलते गिरफ्तार किया है।

   प्राप्त जानकारी के अनुसार  जिला पुलिस अधीक्षक ओर सीएसपी उरला के निर्देशन व मार्गदर्शन में चल रहे विशेष अभियान के तहत आज सिलतरा चौकी पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फैसि टू में स्थित नन्दन स्टील नामक फेक्ट्री के पीछे तरफ आड़ में बड़ा जुंआ चल रहा है इस सूचना के मिलते ही चौकी प्रभारी डीडी मानिकपुरी ने धरसीवां टीआई नरेंद्र बंछोड़ के मार्गदर्शन में बिना कोई देरी किये मौके पर दबिश दी तो जुंआड़ी जुंआ खेलते मिले आरोपियों ने पुलिस को देख भागने की कोशिश तो की लेकिन नाकाम रहे और पुलिस ने 5 जुआड़ियों को धर दबोचा।

  चौकी प्रभारी डीडी मानिकपुरी के मुताबिक गिरफ्तार जुआरियों से नगदी 85,500/-रूपये जप्त किया गया  एवं ताश पत्ती भी जप्त किया गया है जुआरियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्र. 596/2020 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है ज्ञात रहे कि जुंआड़ियों के खिलाफ रायपुर पुलिस का यह अभियान काफी दिनों से चल रहा है जिले में जुआ एवं सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही थी। इसी क्रम में  मुखबीर की सूचना पर यह कार्यवाही हुई। नगर पुलिस अधीक्षक उरला ये अक्षय कुमार (भा.पु.से.) द्वारा कार्य योजना तैयार कर जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिस पर चौकी प्रभारी सिलतरा श्री डी.डी. मानिकपुरी के नेतृत्व में चैकी सिलतरा की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही व घेराबंदी करते हुए 05 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 85,500/- रूपये एवं ताश पत्ती जप्त किया गया। जुआरियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 596/2020 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर जुआरियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 

  *ये हैं पांचों जुंआड़ी*

गिरफ्तार आरोपी 

01. शत्रुघन वर्मा निवासी उरकुरा रायपुर।

02. आशीष पाण्डेय निवासी शंकर नगर रायपुर।

03. सरोज खान निवासी गुढ़ियारी रायपुर। 

04. निखिल धीवर निवासी उरला रायपुर।

05. हिमांशु निषाद निवासी खमतराई रायपुर।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads