जिला प्रशासन ने दिया सवेंदनशीलता का परिचय - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जिला प्रशासन ने दिया सवेंदनशीलता का परिचय

  मनरेगा श्रमिक के परिजन को  25 हजार की तत्काल सहायता दी गई 



जिला प्रशासन ने दिया सवेंदनशीलता का परिचय


गरियाबंद 

ग्राम पंचायत नागाबुड़ा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत चल रहे छै मासी नाला में तटबंध निर्माण कार्य में लगे मजदूर की मौत हो जाने के कारण जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल ₹25 हजार  की सहायता दी गई । कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री चंद्रकांत वर्मा द्वारा मृतक के परिजन को प्रावधान अनुसार ₹25000 की राशि  उनके घर जाकर  सरपँच और ग्रामवासियों के बीच प्रदान की गई । जनपद पंचायत गरियाबंद की सीइओ शीतल बंसल ने बताया कि ग्राम पंचायत नागाबुडा में छैमासी नाला में तटबंध निर्माण का कार्य 21 दिसम्बर से चल रहा है ।जिसमें महिला श्रमिक  श्रीमती श्यामा बाई नायक 27 दिसंबर को कार्य कर रही थी ,उनका नाम मनरेगा जॉब कार्ड में शामिल है ।कार्य के दौरान वे कार्यस्थल पर ही अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी ।मौके पर मौजूद मनरेगा कर्मचारियों एवं श्रमिकों द्वारा  तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने मृत घोषित कर दिया । इस घटना के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा उनके पति श्री नोहर सिंग को मनरेगा के  प्रावधान अनुसार ₹25 हजार की त्वरित सहायता  उनके घर जाकर दी गई ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads