क्षेत्र में रात को तेज गति दौड़ने वाले रेत ट्रक लोगो के लिये जोखिम भरा
क्षेत्र में रात को तेज गति दौड़ने वाले रेत ट्रक लोगो के लिये जोखिम भरा
अभनपुर
अभनपुर क्षेत्र में सड़के रात को जान जोखिम भरा होता है और यह रेत से भरे ट्रक के कारण है जो द्रुत गति से अपर लाइट किये हुए सड़को पर दौड़ते नजर आते है। और इनका श्रेय यातायात विभाग के अधिकारियों और खनिज विभाग के अधिकारियों को जाता है। जो इन रेत घाट क्षेत्रो में झांकने भी नही आते । पर इस सड़को में रेत से भरे ट्रको में दुर्घटना का शिकार क्षेत्र के लोग होते है।
यही घटना बीते रात्रि को हुआ जो रेत से भरे ट्रक ने अभनपुर के समीप ग्राम थनौद से रायपुर सड़क की ओर नाले के पास भैस को ठोकर मारकर भाग गया था। पर पीछे आ रहे इसमें टकराकर कठिया निवासी परिवार को भुगतना पड़ा और उनके इक्को कार टकराकर क्षतिग्रस्त हुआ वही परिवार को गहरा चोट भी आया।
इस तरह क्षेत्र में रात्रिकालीन रेत भरे ट्रको का तेज रफ्तार चलना व रात में रेत निकासी मना होने के बाद भी चलना भी उच्च अधिकारियों की मिलीभगत की ओर इशारा करता हैं जो अधिकारियों को इस सम्बंध में जानकारी होने के बावजूद भी जांच व क्षेत्र दौरा नही करते है।


