क्राइम
*प्राणघातक हमले के आरोपी को साइबर सेल ने किया गिरफ्तार*
गुरुवार, 31 दिसंबर 2020
Edit
*प्राणघातक हमले के आरोपी को साइबर सेल ने किया गिरफ्तार*
*एक वाइक व अवैध शराब भी जप्त*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
प्राणघातक हमले का फरार आरोपी आज साइबर सेल के हत्थे चढ़ गया साइबर सेल ने आरोपी को सिलतरा चौकी पुलिस के सुपुर्द किया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी विकाश साहू उर्फ गजनी उर्फ बिक्की पिता यशवन्त साहू उम्र 29 निवासी टेकारी ने कुछ समय पहले एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला किया और फरार हो गया पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी थी कि वह साइबर सेल के हत्थे चढ़ गया आरोपी के पास से एक वाइक के अलावा अवैध शराब भी जप्त की गई है।
सिलतरा चौकी पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही करने में जुटी है।
Previous article
Next article


