राजनीति
कृषि बिल के समर्थन में बांटे पत्रक
बुधवार, 30 दिसंबर 2020
Edit
कृषि बिल के समर्थन में बांटे पत्रक
आरंग
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाये गये नये कृषि कानून को जन जन तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन के निर्देश पर भाजपा आरंग मंडल परिवार द्वारा पत्रक एवं पुस्तिका जिसका शीर्षक "अन्नदाता के हितो मे समर्पित मोदी सरकार" , जिसमे केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा किसान भाईयों एवं बहनो के नाम पत्र है का वितरण किया गया ।
इस किसान संपर्क महाभियान मे किसानो से मिलकर उन्हे यह पत्रिका वितरित करनी है , इस तारतम्य मे आरंग नगर के लोधी पारा मे बड़े लघु एवं सीमांत किसानों से सपर्क करके पत्रिका वितरित किया गया ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली वरिष्ठ पार्षद सूरज लोधी मंडल मंत्री नरेंद्र लोधी ईश्वर साहू एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।
Previous article
Next article


