गौरघाट में धान उपार्जन केन्द्र की मांग को लेकर नेशनल हाईवे में सैकडो किसानों ने किया चक्काजाम और जमकर कर रहे हैं नारेबाजी प्रदर्शन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

गौरघाट में धान उपार्जन केन्द्र की मांग को लेकर नेशनल हाईवे में सैकडो किसानों ने किया चक्काजाम और जमकर कर रहे हैं नारेबाजी प्रदर्शन

 गौरघाट में धान उपार्जन केन्द्र की मांग को लेकर नेशनल हाईवे में सैकडो किसानों ने किया चक्काजाम और जमकर कर रहे हैं नारेबाजी प्रदर्शन



गरियाबंद

नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर गरियाबंद रायपुर मार्ग में आज बुधवार को सुबह 11.30 बजे से सैकडो मैनपुर क्षेत्र के किसानों ने ग्राम गौरघाट में नया धान उपार्जन केन्द्र खोलने की मांग को लेकर सडक पर फिर उतर आए और नेशनल हाईवे पर बैठ गए तथा चक्काजाम प्रारंभ कर दिया चक्काजाम के चलते मैनपुर देवभोग मार्ग तथा गरियाबंद रायपुर मार्ग में सैकडो वाहनों की काफिला लग गई,




 दोनो तरफ वाहनों के काफिला लग जाने से आज इस मार्ग में आने जाने वाले राहगीरों को भारी तकलीफों का सामना करना पडा रहा है वही धान खरीदी केन्द्र की मांग को लेकर आक्रोशित किसानो ने जमकर नारेबाजी प्रारंभ कर दिया शासन प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं । वहीं दूसरी ओर एसडीओपी पुलिस रूपेश कुमार डांडे एंव


तहसीलदार कृष्णमूर्ति दीवान,थाना प्रभारी सत्येन्द्र श्याम लगातार किसानों को समझाइश दे रहे हैं लेकिन किसान नेशनल हाईवे सड़क में बैठकर नारेबाजी कर चक्काजाम किऐ हुऐ हैं।’





ज्ञात हो कि तहसील मुख्यालय मैनपुर से तीन किलोमीटर दुर ग्राम गौरघाट में नया धान उपार्जन केन्द्र खोलने की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से ग्राम पंचायत दबनई, देहारगुडा, गोपालपुर के दर्जनों ग्रामो के सैकडो किसानों ने आंदोलन प्रारंभ कर दिया है और उपार्जन केन्द्र के लिए स्थल चयन कर साफ सफाई भी किया जा चुका है, मंगलवार को विशाल बैठक रखकर आज बुधवार को नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर गरियाबंद मार्ग में मैनपुर से तीन किलोमीटर दुर ग्राम गौरघाट में चक्काजाम करने की चेतवानी दिया था जिसके बाद से प्रशासन हरकत में आई और आज सुबह से बडी संख्या में सुरक्षा के दृष्टि से ग्राम गौरघाट मे जिला एंव स्थनीय पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads