राजस्व पटवारी संघ जिला गरियाबंद का प्रांतीय आव्हान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सफलतापूर्वक सम्पन्न - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राजस्व पटवारी संघ जिला गरियाबंद का प्रांतीय आव्हान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सफलतापूर्वक सम्पन्न

 राजस्व पटवारी संघ जिला गरियाबंद का प्रांतीय आव्हान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सफलतापूर्वक सम्पन्न 



गरियाबंद 

जिले के राजस्व पटवारी संघ के सभी पटवारी आज गांधी मैदान गरियाबंद में प्रांत स्तरीय एक दिवसीय हड़ताल में बैठे थे जिलाध्यक्ष दानी सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रांताध्यक्ष श्री अश्वनी वर्मा के नेतृत्व में पूरे राज्य भर के पटवारी अपनी 9 सूत्रीय मांगो को लेकर जिसमे प्रमुख रूप से वेतन विसंगति बिना विभागीय जांच एफआईआर दर्ज ना हो मुख्यालय निवास की बाध्यता खत्म हो आदि शामिल है, को लेकर 3 चरण में शासन के समक्ष अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे है 1. 01.12.2020 को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल 02.12.2020 से 13.12.2020 तक काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे 3. 14.12.2020 से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाएंगे। आज पहला चरण में सांकेतिक हड़ताल पूर्णतः सफल रहा इसके लिए जिलाध्यक्ष ने सभी पटवारी साथियों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। 



आज के सांकेतिक हड़ताल में वरिष्ठ पटवारी श्री मनोज खरे जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र साहू सचिव पेनेंद्र साहू उपाध्यक्ष मनोज कंवर ओमप्रकाश ठाकुर जिला कार्यकारणी सदस्य झामन यादव टीकाराम यादव मनीष पारकर तहसील अध्यक्ष छुरा प्रवीण उइके राजिम राकेश साहू मैनपुर नरेश ध्रुव देव भोग भानु सोरी गरियाबंद तेजराम नागेश एवम् समस्त पटवारी शामिल थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads