कांग्रेसियों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि मनाई
कांग्रेसियों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि मनाई
जयलाल प्रजापति/नगरी
विधायक कार्यालय नगरी मे सिहावा विधानसभा के कांग्रसियों द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता जिन्होंने भारतीय नारी व गरीब समाज को समानता का अधिकार दिलाकर जीने की कला सिखाई "भारत रत्न" बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की चित्र पर सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनाई गई ।
सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने उन्हें याद करते हुवे कहा कि
"देश में करोड़ों गरीबों, उपेक्षितों ,आदिवासियों, दलितों व अन्य पिछड़ों के जीवन में नई उम्मीद, संभावनाएं व आत्म-सम्मान की अलख जगाने वाले मसीहा संविधान निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित."राष्ट्र निर्माण मे बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के योगदान के प्रति हम सब सदैव ऋणी रहेंगे।
इस अवसर पर पी सी सी सदस्य एल एल ध्रुव,विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग,भूषण साहू,भानेन्द्र ठाकुर,निकेश ठाकुर,पार्षद जियाउद्दीन रिज़वी,हेमू साहू,वीरेंद्र निर्मलकर,सोनू चौहान,अकरम खान,सोहेल मंसूरी,ईशु अली आदि उपस्थित थे।
