केवल पाटेश्वर धाम को टारगेट बनाकर नोटिस दिया जाना साथ ही बार-बार नोटिस भेज कर प्रताड़ित करना मानसिक रूप से परेशान करना.... - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

केवल पाटेश्वर धाम को टारगेट बनाकर नोटिस दिया जाना साथ ही बार-बार नोटिस भेज कर प्रताड़ित करना मानसिक रूप से परेशान करना....

केवल पाटेश्वर धाम को टारगेट बनाकर नोटिस दिया जाना साथ ही बार-बार नोटिस भेज कर प्रताड़ित करना मानसिक रूप से परेशान करना....


 

सर्वविदित है कि श्री जामडी पाटेश्वर धाम हजारों वर्षों से आदिवासी समाज के द्वारा पूजित देवस्थान रहा है इसी दिव्य स्थान पर 1975 में श्री राज योगी बाबा जी गुरुदेव का आगमन हुआ जिनके आने से डौंडीलोहारा विकासखंड ही नहीं समस्त बालोद जिला छत्तीसगढ़ प्रदेश आलोकित हुआ जगह-जगह यज्ञ एवम धर्म कार्यक्रम समाज सुधार के कार्यक्रम आयोजित हुए जीव हत्या नशा और महिला उत्पीड़न जैसे विभिन्न समसामयिक विषय उठाकर प्रवचनों के माध्यम से 9 वर्ष की उम्र से ही राम बालक दास जी ने पूरे प्रदेश में क्रांति लाई गौ रक्षा के लिए पूरे प्रदेश में आंदोलन गौ संवर्धन के लिए गौशालाओं की स्थापना करके पाटेश्वर धाम ने एक अद्भुत गो क्रांति का पूरे प्रदेश में शुरुआत किया विश्व में प्रथम अद्वितीय मां कौशल्या जन्मभूमि मंदिर का 25 करोड़ की लागत से राजस्थान के लाल पत्थरों से निर्माण पाटेश्वर धाम में  विगत 15 वर्षों से हो रहा है वर्षों से फॉरेस्ट विभाग के द्वारा कई प्रकार के पत्राचार हुए जिसका समयानुसार जवाब पाटेश्वर सेवा संस्थान के द्वारा दिया गया यहां निर्मित होने वाले मां कौशल्या जन्मभूमि मंदिर जिसमें छत्तीसगढ़ ही नहीं वरन समस्त हिन्दुओ के जाती पंथ से विभिन्न महापुरुष एवं देवी देवताओं की 45 मूर्तियां स्थापित है विगत 17 नवंबर से पूरे प्रदेश के हर जिला कलेक्टर को सर्व समाज के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके जी से स्वयं पाटेश्वर धाम के संचालक श्री राम बालक दास जी ने मुलाकात की डौंडीलोहारा के विधायक महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी एवं गुंडरदेही के विधायक कुँवरसिंह निषाद जी संसदीय सचिव साथ ही वनमंत्री मोहम्मद अकबर जी इनसे भी श्री राम बालक दास जी ने सौजन्य मुलाकात की साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदरदास जी से दूधाधारीमठ  जाकर 2 बार मुलाकात किया गया लेकिन पाटेश्वर धाम के बचाव के पक्ष में किसी भी प्रकार का जवाब शासन पक्ष वालों की ओर से नहीं मिला है इससे हम बहुत दुखी हैं संत श्री रामबालक दास जी 2 दिसंबर को महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके जी से भेंट करने रायपुर जाएंगे साथ ही महामहिम जी से निवेदन करेंगे कि इस षड्यंत्रकारी कार्यवाही को तत्काल रोका जाए 

इस कार्यवाही को हम षडयंत्र इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बालोद जिला में कितनों हिंदू एवं अन्य धर्मों के पूजा स्थल फारेस्ट भूमि पर हैं लेकिन किसी को भी नोटिस नहीं दिया गया है केवल पाटेश्वर धाम को टारगेट बनाकर नोटिस दिया जाना साथ ही मानसिक रूप से बार-बार नोटिस भेज कर प्रताड़ित करना 

यह सभी धार्मिक आस्था के केंद्र पाटेश्वर धाम के खिलाफ है लाखों की संख्या में छत्तीसगढ़ में बसे हुए पाटेश्वर धाम के शुभचिंतक एवं भारतवर्ष के हर प्रदेश के संत और संगठन इससे उद्वेलित है  हमारा निवेदन है कि तत्काल ही श्री पाटेश्वर धाम को सुरक्षित किया जाए नोटिस वापस लिया जाए और धर्म विरुद्ध कार्य करने वाले अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई भी की जाए 

धन्यवाद 

रामबालक दास महत्यागी संचालक श्री जामडी पाटेश्वर धाम जिला बालोद छत्तीसगढ़

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads