*नवागत उपनिरीक्षक को चौबीस घण्टे के भीतर मिली कामयाबी, खाटू श्याम राइस मिल के सामने से चौरी हुआ था ट्रक* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नवागत उपनिरीक्षक को चौबीस घण्टे के भीतर मिली कामयाबी, खाटू श्याम राइस मिल के सामने से चौरी हुआ था ट्रक*

 *धान सहित चौरी हुआ ट्रक बरामद,ट्रक सहित धान की कीमत 16 लाख*



*नवागत उपनिरीक्षक को चौबीस घण्टे के भीतर मिली कामयाबी, खाटू श्याम राइस मिल के सामने से चौरी हुआ था ट्रक*



   सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

धरसीवां पुलिस ने कूँरा से चौरी हुए ट्रक को चौबीस घण्टे के भीतर धान सहित बरामद करने में कामयाबी हांसिल की है धान सहित 16 लाख की चौरी  के मामले में आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



    जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी की सुबह श्री खाटू राइस मिल कूँरा के संचालक ने धरसीवां पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की 21व 22 जनवरी के बीच की देर रात्रि साढ़े बारह बजे उनकी राइस मिल के सामने खड़ा ट्रक चोरी हो गया ट्रक में 30 टन धान भरा हुआ था धान की कीमत 6 लाख रुपये ओर ट्रक सहित 16 लाख रुपये की चोरी बताई गई पुलिस ने इस पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया।

*उपनिरीक्षक लल्लासिंह राजपूत ने की विवेचना*

    धरसीवां थाना के टीआई नरेंद्र बंछोड़ ने चोरी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नवागत उपनिरीक्षक लल्ला सिंह राजपूत को विवेचना की जिम्मेदारी सौपी विवेचनाधिकारी लल्ला सिंह ने टीआई के मार्गदर्शन में पतासाजी शुरू की ओर चौबीस घण्टे के भीतर ही उन्हें कामयाबी मिल गई।

*बेमेतरा जिले में मिला चौरी गया ट्रक*

    विवेचना अधिकारी लल्लासिंह राजपूत ओर प्रधान आरक्षक ब्रजकिशोर द्विवेदी पतासाजी करते हुए जब बेमेतरा जिले के लोलेश्वर गांव पहुचे तो चोरी गया ट्रक सड़क किनारे खड़ा मिला पुलिस ने इस कामयाबी के साथ ही आरोपी मधुसागर पिता दयाराम मानिकपुरी उम्र 23 साल को भी गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की। चौरी गया ट्रक क्रमांक सीजी 04 सी डब्लू 9414 टाटीबंध के राजवीर सिंह का है जो भाड़े पर राइस मिल में धान लेकर गया था।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads