प्रधानपाठक के घर हुई चोरी, टोपी ने खोला चोरों का राज, अपचारी बालको ने दिया वारदात को अंजाम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

प्रधानपाठक के घर हुई चोरी, टोपी ने खोला चोरों का राज, अपचारी बालको ने दिया वारदात को अंजाम

  प्रधानपाठक के घर हुई चोरी, टोपी ने खोला चोरों का राज, अपचारी बालको ने दिया वारदात को अंजाम




गरियाबंद 

धवलपुर में प्रधानपाठक के घर चोरी का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद मैनपुर पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दो आपचारी बालको ओर एक युवक को हिरासत में लिया है।


एक टोपी से चोरी का राज खुला है। मौका मुआयना के दौरान पुलिस को मौके से यह टोपी बरामद हुई थी। पुलिस ने उसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। आसपास टोपी के बारे में जानकारी ली गयी तो टोपी पड़ोस के एक नाबालिक की निकली। पुलिस ने नाबालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात में एक अन्य नाबालिक के शामिल होने की बात कही। दोनो आपचारी बालको ने पूछताछ में चोरी के माल को गांव के ही एक किराना दुकानदार के पास रखने की जानकारी दी।

पुलिस ने दुकानदार के कब्जे से चोरी गया माल बरामद कर लिया है।



 

24 जनवरी को प्रधानपाठक विश्वनाथ भारद्वाज ने मैनपुर थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करायी थी। अपनी शिकायत में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जनवरी से 23 जनवरी तक वह अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। 24 जनवरी को जब वापिस पहुंचे तो घर का ताला टूटा मिला। घर के अंदर समान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली थी। अलमारी में रखा सोने चांदी के गहने गायब थे। उन्होंने लगभग 40 हजार के समान चोरी होने की शिकायत पुलिस से की थी।


शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मौके से एक टोपी बरामद की। उसी टोपी के आधार पर मैनपुर पुलिस ने चोरी की गुत्थी सुलझाने में कामयाब रही।


पुलिस ने मामले के आरोपी दोनो आपचारी बालको को महासमुंद बाल सम्प्रेषण गृह महासमुंद भेज दिया है वही तीसरे आरोपी गांव के ही दुकानदार को जेल दाखिल कर दिया है।


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम, प्र0आर0 दिलीप सिन्हा, विनोद नरेटी, आर0 कपूरचंद नेताम, मनीराम आडिल, दीपक साहू, नरेश निसाद, टुकेश ध्रुव, रविकांत ठाकुर व कैम्प धवलपुर से सउनि थनवार ध्रुव, प्र0आर0 खिलेश्वर साहू आर0 मनोज मरकाम , प्रदीप कुरेटी सैनिक डहाटे की सराहनीय भूमिका रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads