चेंबर ऑफ कॉमर्स जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नववर्ष पर किया गया ये नेक काम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

चेंबर ऑफ कॉमर्स जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नववर्ष पर किया गया ये नेक काम

 चेंबर ऑफ कॉमर्स जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नववर्ष पर किया गया ये नेक काम




गरियाबंद 

 नववर्ष है। आज के दिन ज्यादातर लोग दान पुण्य और पूजा पाठ करना पसंद करते है। भले ही नववर्ष मनाने के लिए क्यों ना वे किसी ट्रेवल्स ट्रिप पर हो। गरियाबंद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी नववर्ष की शुरुवात दान पुण्य से की है।


चेंबर पदाधिकारी जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद रोहरा के नेतृत्व में जिला अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन को 50 बेडशीट प्रदान किए। चेंबर द्वारा इस तरह की सहायता अक्सर की जाती रही है। चेंबर द्वारा पिछली बार अस्पताल में भर्ती मरीजों को निशुल्क कंबल वितरण किया गया था।


इस अवसर पर चेंबर के जिला उपाध्यक्ष विनय दासवानी, युवा चेंबर अध्यक्ष रिजवान मेमन, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर नेतराम नवरत्ने, सर्जन डॉ हरीश चौहान, नेत्र चिकित्सक डॉक्टर बोस व प्रतीक सिंह मौजूद रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads