जुलुम से ट्रैक्टर चलाते हुए धरना प्रदर्शन देने पहुंचे -चंद्रशेखर साहू
जुलुम से ट्रैक्टर चलाते हुए धरना प्रदर्शन देने पहुंचे -चंद्रशेखर साहू
अभनपुर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर पूर्व कृषि मंत्री माननीय चंद्रशेखर साहू ने भाजपा खोरपा मंडल के ग्राम जुलुम से ट्रैक्टर चलाते हुए बड़ी संख्या में किसानों के साथ धरना प्रदर्शन स्थल बूढ़ा तालाब पहुंचे। इन दिनों बारदाना की कमी , 2500 समर्थन मूल्य का एक किस तब तक ना दिए जाने, किसानों के रकबा घटाए जाने , क्षेत्र में निरंतर किसानों के द्वारा किए जा रहे आत्महत्या के मुद्दे को लेकर किसानों ने भाजपाइयों के साथ खूब हल्ला बोल किये। पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने किसान विरोधी नीतियों को लेकर सरकार पर जोरदार बरसा ।
वही भाजपाइयों ने किसानों के लिए अपनी गिरफ्तारी भी दर्ज कराये जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष शुक्ला,रायपुर जिला ग्रामीण के संयोजक राघवेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष पारस मणि साहू, महामंत्री -नेहरू लाल साहू ,उपाध्यक्ष- बिहारी साहू, कृष्णकांत नामदेव ,अनिल साहू , कुलेश्वर साहू,छबी, भेखराम साहू ,शशिकांत साहू, धनेश्वर सोनकर,नरेंद्र साहू, बैसाखू राम साहू, नरोत्तम साहू, डूगेश पटेल, रामनाथ, रामकुमार साहू, सहित 200 से भी अधिक संख्या में खोरपा मंडल से किसानों ने जमकर भूपेश बघेल के खिलाफ नारेबाजी किया एवं मांगों को लेकर गिरफ्तारी एवं धरना प्रदर्शन किया।

