*कैच रेन राष्ट्र जल मिशन के तहत नेहरू युवा केंद्र ने दिलाई जल शपथ ...*
*कैच रेन राष्ट्र जल मिशन के तहत नेहरू युवा केंद्र ने दिलाई जल शपथ ...*
नवापारा नगर
नेहरू युवा केंद्र रायपुर के द्वारा राष्ट्र जल मिशन के "कैच रेन "के अंतर्गत अर्पित तिवारी जिला युवा समन्वयक के मार्गदर्शन में पंडित सुन्दर लाल शर्मा एजुकेशनल अकादमी व राइज गर्ल्स युथ क्लब के द्वारा ग्राम पारागांव, अभनपुर विकासखण्ड जिला रायपुर में जल शपथ जल को बचाने के लिए दिलाया गया. जिसमे जल का विवेकपूर्ण, समुचित उपयोग तथा पानी के हर बून्द का संचय करना "कैच द रेन "अभियान को बढ़ावा देना सम्मिलित है.
कार्यक्रम में राइज गर्ल्स युथ क्लब के रवीना देवांगन ने जल ही जीवन है पर जोर दिया. पंडित सुन्दर लाल शर्मा एजुकेशनल अकादमी के आशीष चंद्र शर्मा, श्रीमती मंजू देवांगन,आरती मिश्रा, राइज गर्ल्स युथ क्लब के रवीना देवांगन आरती कहर चंचल देवांगन, चांदनी देवांगन, कुमार निषाद , वीरेंद्र देवांगन एसएस क्लब से उपस्थित थे।

