यातायात जनजागरूकता अभियान
यातायात जनजागरूकता अभियान
गरियाबंदः-
यातायात जनजागरूकता के लिये बांटे गए पाम्पलेट व दुर्घटना जन्य क्षेत्र के पेड़ो में लगाए रेडियम एवं वाहन चालकों के कराए गए नेत्र परीक्षणः- दिनांक 19.01.2021 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह वर्ष 2021 के दुसरे दिन पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री उमेश कुमार राय के द्वारा तिथीवार कार्यक्रम रूपरेखा के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 130 सी मे दुर्घटना जन्य स्थल जैसे मजरकटट्ा तिराहा,मालगाव पैरी नदी के पास,मोहेरा पुल के पास,बारूका,कंचना ध्रुवा मंदिर से हनुमान मंदिर तक पेड़ो पर रेडियम पटट्ी लगाया गया व घुमावदार मोड़ से पेड़ो की छटाई करवाया गया जिससे सड़क दुर्घटना मे कमी लाये जा सके।
दिनांक 20.01.2021 को बस स्टैण्ड गरियाबंद में यातायात पुलिस के द्वारा आने जाने वाले दुपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियम से संबंधित 1000 पाम्प्लेट वितरण किया शराब पीकर वाहन चालन नहीं करने, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठायें, हेलमेट लगाकर कर वाहन चलायें अत्यधिक गति से वाहन न चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग करने हेतु समझाईश दिया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का प्रचार-प्रसार व यातायात नियमों संबंधित बेनर पोस्टर लगाया जाकर यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरूक करने का पहल किया गया। साथ ही बस चालको को क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाने तथा वाहन चालन के दौरान मोबाईल का उपयोग नहीं करने हेतु अपील किया गया तथा राजिम से देवभोग तक सड़क दुर्घटना जन्य स्थलों के बारे में भी बताया गया। दिनांक 21.01.2021 को जिला मुख्यालय के बस स्टैण्ड के पास जिला अस्पताल के डॉक्टर आर.पी. साहू के द्वारा 56 ऑटो चालक एवं व्यवसायिक वाहन चालक एवं परिचालकों का नेत्र परिक्षण किया गया जिसमे 05 चालक/परिचालक को कलर ब्लाईड पाया गया। इस कार्यक्रम में यातायात से सउनि. देवेन्द्र वर्मा, सउनि मदनलाल सिन्हा, प्र.आर. धर्मेन्द्र सिंह, आर. पंचराम नेताम, कौशल पाण्डेय, नीरज सोनी, राजेश अनंत एवं बिरेन्द्र पटेल उपस्थित रहे।


