यातायात सड़क सुरक्षा माह जन जागरूकता अभियान
यातायात सड़क सुरक्षा माह जन जागरूकता अभियान
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
सड़क सुरक्षा माह 2021 के तीसरे दिन दिनांक 20 जनवरी को धरसीवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सारागांव में यातायात सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ नुक्क्ड़ कलाकारों ने सड़क सुरक्षा गीत के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन करने से तथा नियमों का पालन नहीं करने से होने वाले नुकसान का प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर अजय कुमार यादव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एमआर मंडावी उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश कुमार ठाकुर,निरीक्षक नीलकंठ वर्मा थाना प्रभारी नितेश सिंह ठाकुर उपस्थित हुए!
उक्त जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता करने वाले गुड सेमैंरिटर्न अच्छे सहायक लोगों को फ़्री हेलमेट और क्रिकेट टीमों को क्रिकेट किट का वितरण किया गया साथ ही गांव के आम नागरिकों को सड़क दुर्घटना होने के कारणों का विस्तार से विश्लेषण करते हुये कहा कि हत्या से ज्यादा चिंता जनक अब सड़क दुर्घटना हो गया है,जितना आदमी अपराध में नहीं मरता है उससे चार से पांच गुना सड़क दुर्घटना में अधिकांश मौत हो रही है इसका कारण है लापरवाही, नशाकरके गाड़ी चलाना,दुपहिया वाहन वाले बिना हेलमेट पहने गाड़ी चलाना।इस जन जागरूकता अभियान के तहत हम एक ही जिंदगी बचा ले तो हमारा मेहनत सफल हो जायेगा।
यातायात प्रशिक्षित टीकेलाल भोई ने उपस्थित जन को यातायात नियमों की बारिकी से जानकारी दी बीच-बीच मे यातायात सबंधित सवाल किया और जो ग्रामीणों ने सही जवाब दिए उसको गिफ्ट वितरण कि।पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सारागांव के क्रांति क्लब सदस्यों व पांडेय बंधु इंद्रकुमार पाण्डेय,नरेंद्र पांडेय,नंदकुमार पांडेय का विशेष सहयोग रहा।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा,जनपद उपाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा,धरसीवां युंका अध्यक्ष अंकित वर्मा,सरपंच पुन्नी देवांगन,जनपद सदस्य दुलारी साहू,निलजा सरपंच चंद्रशेखर वर्मा,अड़सेना सरपंच तेजराम पाल, बरौंदा सरपंच प्रदीप मढ़रिया,रामकृष्ण देवांगन,शारदा दुबे,मामराज देवांगन,वीरनारायण देवांगन,भोलू यदु,शुभम वर्मा,नीरज,शिब्बू,बबलू साहू,भागवत साहू,मंगल साहू,राजाराम पटेल,नकुल साहू,रधुनाथ यादव,के साथ खरोरा थाना का स्टाफ मौजूद थे।


