स्कूल सहित गांव के अन्य जगहों पर मनाया गया गणतंत्र दिवस
स्कूल सहित गांव के अन्य जगहों पर मनाया गया गणतंत्र दिवस
अभनपुर
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संकरी में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी परंपरागत ढंग से गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण कर मनाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल से पशु औषधालय, बजरंग चौक माध्यमिक साला ,प्राथमिक शाला ,नवीन प्राथमिक शाला, नंदी चौक ,शिव शक्ति ,बाजार चौक व कार्यक्रम का समापन ग्राम पंचायत भवन संकरी में सरपंच श्रीमती पुष्पा साहू के द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि एवं लाल साहू ने कहा बाबासाहेब आंबेडकर ने विश्व के इस सबसे स्पष्ट, लिखित एवं सर्वोच्च कानून व्यवस्था भारतीय जनता के लिए बनाया । कोरोनावायरस के साथ-साथ विभिन्न चुनौतियां जातिवाद भाषावाद क्षेत्रवाद आतंकवाद नक्सलवाद इन सब को परास्त कर हमें अपनी गणतंत्र की रक्षा करना होगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपना एक भारत श्रेष्ठ भारत को हम सबको मिलकर पूरा करना होगा यह संकल्प लिया गया।इस बीच ग्राम पंचायत सकरी के सरपंच महोदय श्रीमती पुष्पा मनीष साहू ने अपने उद्बोधन में ग्राम पंचायतों के विकास कर मजबूत भारत बनाने की ओर अग्रसर होने को कहा। शाला विकास समिति अध्यक्ष -मानसिंह साहू एवं,प्राचार्य श्रीमती चमेली वर्मा, पूर्व सरपंच नील मनीष टंडनने एवं पूर्व जनपद सभापति मनीष साहूने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संबोधित किया। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे अनिल साहू, मेघनाथ टंडन, धर्मेंद्र कुमार साहू, सीएल साहू, नामदेव साहू, रामानंद साहू, उत्तर सेन साहू, गोविंद सार्वा,नारायण भूपेंद्र ख्यालीराम, संतोषी बाई ,कलेश्वरी साहू, एश कुमारी साहू, शशि साहू, गजेंद्र,।

