वीडियो- कबड्डी खिलाड़ी की देखते देखते प्राण पखेरू उड़ गए - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

वीडियो- कबड्डी खिलाड़ी की देखते देखते प्राण पखेरू उड़ गए

 कबड्डी खिलाड़ी की देखते देखते प्राण पखेरू उड़ गए


देखे वीडियो---



सन्देश गुप्ता/ धमतरी

जन्म और मृत्यु दोनों जीवन के दो बड़े सत्य है और दोनों का फैसला ऊपर वाले कि मर्जी से ही होता है, धमतरी के गोजी गांव में एक कबड्डी खिलाड़ी की देखते देखते प्राण पखेरू उड़ गए, दरअसल गाँव में कबड्डी प्रतियोगिता चल रही है, 20 जनवरी की शाम कोकड़ी गाँव का नरेंद्र उर्फ नंदू साहू भी अपनी टीम के साथ खेलने गया था, मैच के दौरान नंदू की बारी आई, वो विपक्षी पाले में सांस थाम कर अपना दांव खेलने गया, विपक्षी खिलाड़ियों ने नंदू को घेर कर गिरा दिया, यहाँ नंदू कबड्डी का दांव तो हार ही गया अपनी जिंदगी का दांव भी हार गया, खेलने के लिए जो सांसे थामी थी,




 वो हमेशा के लिए थम गई, नंदू को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उसका देहांत हो गया, घटना को देखने वाले आवक रह गए, जो कबड्डी देखने आए थे उन्होंने अपनी आंखों से मौत देखी तो सबका दिल पसीज गया, घटना के बाद नंदू का शव कुरुद पुलिस ने कब्जे में लिया और 21 जनवरी की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads