*सिलयारी कुरूद में गौठान का भूमि पूजन*
गौसेवा से बड़ा कोई पुण्य नही-अनीता शर्मा
*सिलयारी कुरूद में गौठान का भूमि पूजन*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
ग्राम पंचायत कुरुद-सिलयारी में विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने गौठान का भुमि पूजन करते हुए कहा कि गौसेवा से बड़ा कोई पुण्य नही है यदि हम गौधन की रक्षा करते हैं तो यह हमारी आर्थिक समृद्धि के द्वार भी खोलती है।
राज्य की भूपेश सरकार की महत्त्वकांक्षी योजना गांव गांव गौठान योजना के तहत कुरूद सिलयारी में भी क्षेत्रीय विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने गौठान निर्माण के लिए सोमबार को भूमि पूजन किया।
विधाययक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए आगे कहा कि गौठान के रख रखाव गौधन को सुरक्षित रखने उनके आहार चारे की व्यवस्था पशुधन मालिको को गोबर खरीदी बिक्री से लाभ के अलावा गांव की सड़कों पर पशुधन के बैठे रहने ओर किसानों की फसलों को होने वाले नुक़सान से भी ग्रामीणो को राहत मिलेगी एवं गाय की सुरक्षा और गोबर से बनने वाले खाद्य का उपयोग खेती में होने से कम खर्च में अधिक उपज व पोस्टिक अनाज की पैदावार होगी।
