युवा कांग्रेस के नेतृत्व में फूंका पुतला
युवा कांग्रेस के नेतृत्व में फूंका पुतला
जयलाल प्रजापति/सिहावा
प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद पाड़ी जी के निर्देशन पर केंद्र की मोदी सरकार के बेतहाशा पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि के विरोध में दिनांक 24 जनवरी शाम 5 बजे को बेलर ब्लाक युवा कांग्रेस के द्वारा बस स्टेंड बेलरगांव में पुतला दहन किया गया। जिस पर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर युवाओ ने हुँकार भरा इस बीच ब्लाक काग्रेस कमिटी बेलरगाव के अध्यक्ष कैलाश नाथ प्रजापति ने अपने उद्धबोधन में कहा कि देश मे जब से मोदी सरकार आई है तब से सिर्फ उहोंने देश की जनता के साथ सिर्फ छलावा किया है कभी नोटबंदी के नाम पर किसान विरोधी कानून लाकर और जब से मोदी सरकार केंद्र में बैठी है तब से पेट्रोल डीजल के रेट में निरंतर इजाफा हो रहा है जिस कारण लोगों में काफी नाराजगी व्याप्त है महंगाई आज दिनों दिन किसी भी चरम सीमा पर है केंद्र की सरकार बेरोजगारी कम किसानों की आय दोगुनी लोगों को रोजगार जैसे लोभ लुभाने वादे करके आई थी लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी आज लोगों को रोजगार नहीं है यह सब बात उन्होंने लोगों को बीच रखा।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कैलाश नाथ प्रजापति,विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान ,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनेंद्र साहू, विधानसभा उपाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डे, सरपंच संघ अध्यक्ष राजू सोम,आमगांव सरपंच आत्मा शोरी,असकरण पटेल,अय्यूब खान ,NSUI जिला उपाध्यक्ष त्रियांश प्रजापति,सुरेश कोर्राम,पप्पू सेन,शत्रुघन साहू, भूषण भारती,प्रदीप कौर, कोमल शोरी,अनिल साहू,मनोहर निषाद,अश्विनी साहू,बंशी यादव,दउआ लाल देवांगन, रामकुमार सरोज,भानु नेताम,उमेश टंडन, अर्जुन चेलक,सौरभ साहू ,बल्लू पटेल,छोटू साहू , हिमांशु भारती, अरविंद यादव,राकेश सूर्यवंशी,सुफियान खान,भावेश मरकाम,चमरू साहू,हरि राम साहू,महेंद्र सोनी,मोती सेन,विवेक बेनर्जी,लोमंच देवांगन ,तुलाराम निषाद,चैतन्य साहू आदि उपस्थित थे।
