किसानों की मांग पर भाजपा आरंग ने धान खरीदी केंद्रों का किया दौरा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

किसानों की मांग पर भाजपा आरंग ने धान खरीदी केंद्रों का किया दौरा

-किसानों की मांग पर भाजपा आरंग ने धान खरीदी केंद्रों का किया दौरा 



आरंग 

 लगातार किसानों से जुड़े मुद्दो पर सक्रिय भारतीय जनता पार्टी आरंग मंडल परिवार के पदाधिकारियों द्वारा धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया किसानो से बात करके उनकी समस्याएं जानी साथ ही केंद्र के व्यस्थापक से मूलभूत जानकारी भी ली । इस संबंध मे भाजपा आरंग मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली ने मीडिया को जानकारी दी कि किसानों लगातार धान खरीदी को लेकर विभिन्न प्रकार की समस्याओं को हमने अब तक शासन प्रशासन के सम्मुख रखा है आज धान खरीदी केंद्रो गुल्लु , देवरी और फरफौद का दौरा किया  , जिनमे सभी जगहो पर धान का उठाव बारदानो की समस्या एक प्रमुख विषय है , देवरी धान खरीदी केंद्र मे कल खरीदी के लिए बारदानो की समस्या है , साथ सभी जगहो मे मिलो से जो बारदाने प्राप्त हुए है उनमे से 20% से अधिक उपयोग योग्य नहीं है जिससे किसानो को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है , उन्हे रफ्फु करे बिना उपयोग नही किया जा सकता है ।मंडल अध्यक्ष ने बताया कि मंडल अंतर्गत आने वाले और भी धान खरीदी केंद्रो का भी दौरा करके मूल समस्याओं से शासन को अवगत करायेंगें जिससे किसानों को धान बिक्री में सुविधा हो । इस अवसर पर महामंत्री देवनाथ साहू नेतराम चंद्राकर गिरधर साहू आकुश भारद्वाज परसराम साहू फग्गु यादव इंद्रजीत साहू सियाराम साहू भगवती यादव सखाराम साहू जानकीराम साहू प्रमुख रुप से उपस्थित रहे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads