सारागांव में दो दिन में अलग अलग पैरावट में लगी आग से ग्रामीण सकते में - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सारागांव में दो दिन में अलग अलग पैरावट में लगी आग से ग्रामीण सकते में

 सारागांव में दो दिन में अलग अलग पैरावट में लगी आग से ग्रामीण सकते में



    सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

 ग्राम सारागांव में दो दिन में दो अलग अलग ग्रामीणों के ब्यारा में रखे पैरावट में आग लगने की घटना से ग्रामीण सकते में हैं।

गई।इसके कारण ग्रामीणों में दहशत का मौहल।

  जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सारागांव में शनिवार की रात तकरीबन 8 बजे दर्री तालाब के पास स्थित मानसिंग साहू के ब्यारा में रखे 12 एकड़ का पैरावट में आग लग गई।ग्रामीणों की मदद से रायपुर से फायर बिग्रेड गाड़ी को बुलाया गया फिर आग में काबू पाया गया लेकिन तब तक पैरावट पूरी तरह से जल चुका था ग्रामीणों में चर्चा था कि ब्यारा से कुछ दूरी पर लगे एक घर मे फटाखा फोड़ा गया था उसी से यह आग लग गई।

दूसरा आग रविवार को रात 7 बजे सारागांव के ही निवासी मंगल साहू के ब्यारा में लगी इसका 15 एकड़ पैरावट में लग गई इसके लगने का कारण अभी अज्ञात है ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी,खबर लिखे जाने तक फायर बिग्रेड वाले आग में काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था

दो दिनों में लगातार आगजनी का घटना होने से ग्रामीणों में कोतुहल का विषय बना हुआ है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads