क्राइम
*शार्ट सर्किट से लगी आग या कुछ और है मामला..*
शनिवार, 2 जनवरी 2021
Edit
*जनपद पंचायत मगरलोड के मनरेगा शाखा में लगी आग,मचा हड़कंप*
*शार्ट सर्किट से लगी आग या कुछ और है मामला..*
राजेंद्र साहू/मगरलोड
मगरलोड जनपद पंचायत के दूसरे मंजिल में स्थित मनरेगा शाखा कार्यालय में आग लगने से हड़कप मच गया। सूचना मिलते ही अधिकारी कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई है आग बढ़ता ही जा रहा है।
मिली जानकारी अनुसार शनिवार को ऑफिस के सभी कर्मचारी 5 बजे काम करके निकल गए थे।लाइट भी बंद था. करीब 5.30 बजे कार्यालय के खिड़की से धुँआ निकलने लगा।आग धीरे धीरे पूरे कार्यालय में फैलने लगा है।बताया जा रहा है कि कार्यालय में 11 कम्प्यूटर,प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के दस्तावेज,मास्टर रोल रिकॉर्ड, पूरा सिस्टम है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी ।
Previous article
Next article

