तेंदुए का मानव पर हमला,पांच में से चार घायल सिहावा अस्पताल में चल रहा इलाज-
तेंदुए का मानव पर हमला,पांच में से चार घायल सिहावा अस्पताल में चल रहा इलाज-
जयलाल प्रजापति/नगरी-
तेंदुए द्वारा लगतार क्षेत्र के ग्रामो में मानव और मुख जानवरों पर हमला जारी है कई मुख जानवर मृत्युलोक पहुच चुके है तो मानव हमले में घायल हुए है लोगो की किस्मत अच्छी रही तेंदुए के हमले के समय कोई न कोई उनके साथ थे जिन्होंने उनकी जान बचा ली है नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। विभाग अगर इस ओर ध्यान नही देती है तो बड़ी दुर्घटनाओ को नकारा नही जा सकता है।
ग्राम मुखिया शारदा टीकू ध्रुव सोनामंगर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह गांव की पहाड़ी में यशोदा बाई पति श्रवण यादव अपने साथी सरिता, नंदिनी, बिंदा बाई, और आरती के साथ लकड़ी लेने गए थे उसी समय तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया जिन्हें गंभीर चोट आई है किसी तरह तेंदुए को पत्थर मारमार कर भगाया और एक दूसरे की मदद कर जान बचाई। फिरहाल ग्रामीणों के मदद से इनका इलाज सिहावा अस्पताल में चल रहा है। ये महिलाएं अगर ग्रुप में नही होती तो गंभीर दुर्घटना भी घट सकती थी।
हांथी और तेंदुए से क्षेत्र में दहशतगर्दी-
इन दिनों ओड़िसा से गरियाबंद, भैसमुडा होते 27 हाथियों का दल भी क्षेत्र में दस्तक दी है जिसकी रखवाली में विभाग सजग है उसी तरह तेंदुए की हमले की ओर भी ध्यान देना होगा ताकि लोगो की हिफ़ाजद हो सके।


