ज़िले के इस गाँव में मचाया उत्पात...
22 जंगली हाथियों के दल ने ज़िले में दीं फिर धमक...
ज़िले के इस गाँव में मचाया उत्पात...
बाड़ी में लगी फ़सलो को रौंद रहा है हाथियों का दल
गरियाबंद-
परसूली परिक्षेत्र में जंगली हाथियों के द्वारा फिर मचाया गया गाँव मे उत्पात
बीते एक वर्ष से ओड़िसा की ओर से आए हाथियों के दल के द्वारा गरियाबंद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूम घुमकर उत्पात मचाया जा रहा है । ये हाथियों का दल जिसमे 20 से 22 हाथी मौजूद है वे फिर घूमकर परसूली परिक्षेत्र के ग्राम हाट महुआ ,कोदोमाली और दातबाय लिटिपारा क्षेत्र में बॉडी में बोए फसल को नुकसान पहुचा रहे है ।
ज्ञात हो कि बीते वर्ष 2020 में पूरा साल हाथियों के द्वारा जिले के हर क्षेत्र में उत्पात मचाया गया। जिससे तीन लोगों की रौंदकर मृत्यु भी हुआ है । इस बात को संज्ञान में लेते हुए परसूली वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक भट्ट के द्वारा अपने विभाग के हर कर्मचारियो को ग्रामीणों की सुरक्षा में लगाते हुए ग्रामीणो से अपील किया जा रहा है कि वे जंगल की ओर न जाए अपने घर या आसपास महुआ न रखे और सावधान रहे । वही हाथियों के आने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा जा रहा है ।


