मड़ाई मेले से गाँव का माहौल खुशनुमा होता है
मड़ाई मेले से गाँव का माहौल खुशनुमा होता है
राजिम
राजिम क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरोंडा में विगत दिनों ग्रामवासियों द्वारा मड़ाई मेले का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू व अध्यक्षता रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मति सुगंधित बाई गृतलाहरे ने की।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि मड़ई मेले में ग्राम का माहौल खुशनुमा होता है उन्होंने युवाओं को नशापान से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि छत्तीसगढ़ में गरीबी का सबसे बड़ा कारण नशा है।अगर इसका त्याग दें तो छत्तीसगढ़ में कोई भी व्यक्ति गरीब नहीं रहेगा। वही कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि मड़ाई मेला हमारी सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर है जिसे सहेजकर हमारी भावी संततियों तक पहुँचना हम सबका परम् उत्तदायित्व है।कार्यक्रम को जनपद सदस्य सुगंधिन बाई ने भी संबोधित किया आभार प्रदर्शन सरपंच दानेंद्र सेन ने किया। इस अवसर पर भारत सिन्हा,रामकुमार निषाद,गोविंद राम साहू,गोदु गृतलहरे,नेतराम गृतलहरे,सुंदर निषाद,कृष्णा निषाद,उदयराम वर्मा,चंदन विश्वकर्मा,रामकुमार निषाद,आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
