राष्ट्रीय सेवा योजना युनिसेफ द्वारा जागरूकता अभियान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राष्ट्रीय सेवा योजना युनिसेफ द्वारा जागरूकता अभियान

 राष्ट्रीय सेवा योजना युनिसेफ द्वारा जागरूकता अभियान



गोबरा नवापारा नगर

 राष्ट्रीय सेवा योजना युनिसेफ के  संयुक्त तत्वाधान में ब्लू ब्रिगेड की महत्वाकंाक्षी योजना का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्वयंसेवक ग्रामीण महिला व बच्चों को विगत 3 माह से लगातार जागरूक करने का प्रयास कर रहे है। इस अभिनव योजना को कार्यरूप देने के उद्देश्य से 22 जनवरी कोे रायपुर जिले में संचालित 21 ग्रामों में से अभनपुर विकासखण्ड के चिन्हित ग्राम चम्पारण, कुर्रा, हसदा में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक कुपोषण, गर्भवती महिला, का टीकाकरण यौन शोषण, बाल विवाह बाल श्रम, अशिक्षा, स्वच्छता, हाथधुलाई, गुड व बैड टच, शिक्षा का अधिकार, इन गम्भीर विषयों पर युनिसेफ की राष्ट्रीय निरीक्षण टीम के विकास शर्मा, विजय मटलानी, प्रकाश राठौड, विनय मिश्रा, प्रियांस सिंह, फोटो ग्राफी विडियो, कोरियोग्राफर द्वारा नुक्कड नाटक जन-जागरूकता, रैली, नारा लेखन, डोर टू डोर सर्वेक्षण, महामारी के समय शिक्षा से वंचीत बच्चो को शिक्षा सेे जोडना 









व अन्य माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर रहे है। इस अभिनव पहल को अपने कैमरे में कैद किये, जिनका प्रदर्शन भविष्य में अंतर्राट्रीय स्तर पर किया जायेगा। गतिविधियों का संचालन डाॅ मालती तिवारी पं. र.वि.वि. नोडल अधिकारी महासमुंद, डाॅ आर के रजक ब्लूब्रिगेडियर जिला प्रभारी सेठफूलचंद महाविद्यालय तथा प्रो. स्वप्निल करमहे दूधाधारी कन्या महाविद्यालय रायपुर, प्रो. सुनीता चनसुर्या दुर्गा महाविद्यालय रायपुर, नेमीचंद साहू शा.उ.मा.शाला पोंड़, अमिता तिवारी शा.क.उ.मा.शाला नवापारा द्वारा करवाया जा रहा है। जिला प्रभारी डाॅ. आर के रजक ने बताया कि खेल, गीत, चित्रकला, निःशुल्क, शिक्षा, चैक, चैराहा,े पर प्रेरणाप्रद व मनोरंजन द्वारा इस योजना की पूरे देश में चर्चा हैं। उन्होंने आगे बताया कि प्राथमिक शिक्षा के अनुकुल शिक्षको में क्षमता निर्माण लोगो को सशक्त व प्रभावी बनाना, बाल श्रम समाप्त करना। नई शिक्षा नीति, सर्व शिक्षा अभियान, अशिक्षा से शिक्षा की मुख्य धारा से जोडना इनका मुख्य उददेश्य है। इस महत्वाकंाक्षी योजना को अंजाम देने में हसदा सरपंच शशिकांत साहू, पंच तोरण साहू, कुर्रा सरपंच गोवर्धन तारक, ग्रामीण हरियानंद साहू, चंपारण सरपंच राधिका ध्रुव, मितानिन मेमन वैष्णव सहित अनेक पंच, सरपंच, मितनानी, व आगन बाडी कार्यकर्ता, विगत 3 माह से जुडे हुए हैं। इस योजना को सफल बनाने  के प्रमुख कर्णधार रायपुर, तिल्दा-नेवरा, गोबरा नवापारा, के विद्यालय व महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने बच्चो के लिये स्वयंसेवा को अनवरत जारी रखा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads