जिला स्तरीय मैत्री मैच बैडमिन्टन आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जिला स्तरीय मैत्री मैच बैडमिन्टन आयोजन

 जिला स्तरीय मैत्री मैच बैडमिन्टन आयोजन



गरियाबंद

बैडमिन्टन क्लब गरियाबन्द के तत्वाधान में इंडोर ग्राउंड गरियाबन्द में गरियाबन्द, देवभोग,मैनपुर एवं छुरा के खिलाड़ियों के बीच जिला स्तरीय मैत्री मैच  खेला गया, जिसमें सीनियर वर्ग में 16 एवं जूनियर वर्ग में 4 टीमों ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में फाइनल में हरमेश चावड़ा एवं रविन्द्र दिवाकर तथा जूनियर वर्ग में वंश चावड़ा एवं उत्कर्ष गजेंद्र ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

नगर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में गिरीश शर्मा , राकेश कुमार तथा सुफियान मेमन , फैजान मेमन की जोड़ी के बीच पहला सेमीफाइनल  खेला गया तथा दूसरा सेमीफाइनल हरमेश चावड़ा, रविन्द्र दिवाकर तथा सलीम मेमन , नेहरू निराला   की जोड़ी के बीच खेला गया। जिसमे हरमेश चावड़ा एवं रविन्द्र दिवाकर तथा सुफियान मेमन एवं फैजान मेमन ने फाइनल में अपना स्थान बनाया। फाइनल मुकाबले में हरमेश चावड़ा एवं रविन्द्र दिवाकर की जोड़ी लगातार 2 सेटो में 21- 18   एवं 21- 19 से विजयी रही। इसी तरह जूनियर वर्ग में वन्श चावड़ा, उत्कर्ष गजेंद्र, अंशुमान शर्मा, अभिनव पांडे,  रोनित रोहरा, नितेश, अमन एवं कृष के बीच हुये मुकाबले में वंश चावड़ा एवं उत्कर्ष गजेंद्र ने रोनित रोहरा एवं नितेश को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विजेता एवं उपविजेता टीम को विनर एवं रनर कप तथा नगद राशि से सम्मानित किया गया। मैत्री मैच को सफल बनाने में तहसीलदार राकेश साहू, एस डी ओ पी मैनपुर रूपेश डांडे, थाना प्रभारी मैनपुर सत्येंद्र श्याम,डॉ सुधीर पँचभाई, डॉ ईश्वर सिंह, राकेश कुमार, नेहरू निराला, गिरीश शर्मा, सलीम मेमन,  हरमेश चावड़ा, आयुष परिहार, दीपक सरवैया, आशीष ठक्कर,सुफियान मेमन, रविन्द्र दिवाकर,  लाला पटेल (देवभोग) , फैजान मेमन आदि का विशेष सहयोग रहा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads