पूर्व सरपंच ने ली सुध सम्मान पूर्वक उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पूर्व सरपंच ने ली सुध सम्मान पूर्वक उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज

 राष्ट्रीय ध्वज का अपमान रात्रिकालीन होने के बावजूद नहीं उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज जनप्रतिनिधि बेसुध



पूर्व सरपंच ने ली सुध सम्मान पूर्वक उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज

देखे वीडियो





  रायपुर

 राजधानी रायपुर से लगे धरसीवा जनपद की ग्राम पंचायत सांकरा मे आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया लेकिन शाम ढलते ही राष्ट्रीय ध्वज को नहीं उतारा गया रात्रि कालीन तक ग्राम पंचायत सांकरा राष्ट्रीय ध्वज लटकते देखा गया आसपास जाने वाले आम जनता यही कहते थे कि गांव में 20 पंचायत प्रतिनिधि, सचिव ,सरपंच, उपसरपंच होते हुए भी इस तरह का लापरवाह पूर्वक कार्य किया जा रहा है कुछ लोगों ने यह सूचना स्थानीय मीडिया कर्मी को दिया वही मौके पर पूर्व सरपंच टहल साहू भी पहुंचे और ध्वजारोहण को सम्मान पूर्वक रात्रि कालीन उतारा गया लेकिन इस तरह का पंचायत प्रतिनिधि द्वारा लापरवाह पूर्वक कार्य पहली बार धरसीवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांकरा में यह लापरवाही देखने को मिली ।

वर्जन -सचिव संत राम देवांगन 

ग्राम पंचायत के सचिव संत राम देवांगन का कहना है कि मैंने यह कार्य नल ऑपरेटर रोहित सेन को कार्यभार सौंपा था मेरा गांव दूर होने के कारण यह कार्यभार रोहित सेन को बोला गया था जो कि गांव के स्थानीय नल आपरेटर है।

वर्जन- रोहित सेन नल आपरेटर 

ग्राम के स्थानीय नल ऑपरेटर रोहित सेन का कहना है कि मुझे सचिव दारा फोन आया था राष्ट्रीय ध्वज को उतारने के लिए मुझे कहा गया था लेकिन मेरा तबीयत खराब होने के कारण मैं नहीं आ सका इस कार्य को पंचायत चपरासी घनाराम सायतोड़े कार्य करने कहा था।

वर्जन -ग्राम पंचायत चपरासी धनाराम सायतोडे

ग्राम पंचायत सांकरा के चपरासी का कहना है कि मेरे बच्चे का तबीयत खराब हो गया था जिसके वजह से मैं पहुंचने में समय लगा।

आखिरकार जिम्मेदार पंचायत प्रतिनिधि लोग अपने आपको कहीं ना कहीं इस कार्य को करने से बचने के लिए कई तरह का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे जबकि आसपास कई पंच प्रतिनिधि घूमते नजर आए फिर भी इसके बारे में सुध नहीं लिए  ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads