अव्यस्थित मार्ग को सुगम बनाने सौपा ज्ञापन
अव्यस्थित मार्ग को सुगम बनाने सौपा ज्ञापन
आरंग
भारतीय जनता पार्टी आरंग मंडल परिवार द्वारा आरंग नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नेताजी चौक से पंचमुखी महादेव जाने वाली मुख्य मार्ग मे निर्माण कार्यो पश्चात निर्माण सामग्री और मलबो का ढेर जो कि मुख्य मार्ग मे विगत महीनों से सड़क पर पड़ा है कही गड्ढे, जिससे मुख्य मार्ग का उपयोग करने वाले राहगीरों और पर्यटन प्रेमियों को दिक्कतो का सामना करना पड़ता है तत्संबंध मे ज्ञापन सौंपा गया । मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली ने बताया कि आज पालिका मे कोई भी सक्षम अधिकारी ज्ञापन लेने उपस्थित नहीं है ,हमे आवक जावक मे अपना ज्ञापन देकर पावती लेना पड़ रहा है । ज्ञापन के विषय मे उन्होने बतलाया कि भाजपा पार्षदो द्वारा बहुत बार इस विषय पर संबधित अधिकारियों को जानकारी दी गयी है , फिर भी कोई कार्यवाही नही की गयी है । हमने ज्ञापन के माध्यम से पालिका प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया है , उदासीन नगर पालिका द्वारा कोई कदम नहीं उठाये जाने की स्थिति मे भाजपा द्वारा श्रमदान कार्यक्रम चलाकर मार्गो को सुगम बनाने का प्रयास किया जायेगा । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष के साथ महामंत्री देवनाथ साहू वरिष्ठ पार्षद ध्रुव कुमार मिर्धा बेदराम खुंटे मंडल मंत्री नरेंद्र लोधी आकुश भारद्वाज प्रमुख रुप से उपस्थित रहे ।
