जब चलती ट्रक में लगी आग ,लोग देख हुये भयभीत - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जब चलती ट्रक में लगी आग ,लोग देख हुये भयभीत

 जब चलती ट्रक में लगी आग ,लोग देख हुये भयभीत



गरियाबंद 

देवभोग थाना क्षेत्र में शुक्रवार करीबन 11 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब चलती ट्रक में आग लग गई। ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 4731 रायपुर अहिवारा से 500 बैग सीमेंट लोड कर के बरबहली के आश्रित ग्राम जोराबन्धिया पारा आ रहा था। हाइवे 130 सी में मौजूद बरबहली ग्राम के इस आश्रित पारा जाने पगडण्डी का सहारा लेना पड़ता है। ट्रक उसी रास्ते से जा रही थी।



बताया जा रहा है कि पगडण्डी किनारे रखे पुवाल का ढेर गरम सायलेंसर में आते ही आग लग गई। आग पहले टायर में लगी। चालक नारायन साहू ने बताया कि 50 कदम आगे बढ़ते ही उठते धुंए को देखकर आशंका हुई। बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग ट्रक के डीजल टैंक को भी अपने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते सीमेंट लदा ट्रक राख में तब्दील हो गया। थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक की सूचना पर मामले की जांच की जा रही है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads