संस्था माह के प्रत्येक सोमवार को करेगी चना व पोहे का वितरण.. - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

संस्था माह के प्रत्येक सोमवार को करेगी चना व पोहे का वितरण..

 *वाईएसएस संस्था ने  चना व पोहे का किया वितरण..*



संस्था माह के प्रत्येक सोमवार को करेगी चना व पोहे का वितरण..



गोबरा नवापारा नगर

नवापारा नगर की समाज सेवी संस्था वायएसएस टीम के द्वारा किये जा रहे समाज सेवा के कार्य इन दिनों अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है। नववर्ष पर नगर के ह्रदय स्थल गांधी चौक मे भिक्षुक व आने जाने वाले राहगीरों को नाश्ते के रुप में गरम पोहा व चना का वितरण किया गया।सेवा का यह कार्यक्रम जनवरी माह के प्रत्येक सोमवार को चलेगा। वायएसएस टीम के अध्यक्ष अजय गोयल ने कहा कि हमारी संस्था के सदस्यों के द्वारा  नववर्ष के  जनवरी माह से प्रति सोमवार को पोहा व चना बाटना चालू किया गया है।संंस्था के द्वारा बहुत ही आंनद के साथ इस  नेक कार्य की शुरुआत की गई ।गरम नास्ता वितरण के बाद सभी के चेहरों में खुशी देखने को मिली। यह सेवा कार्य जनवरी माह के हर सोमवार तक चलता रहेगा। संस्था के इस कार्य से प्रभावित होकर नगर के कुछ सेवाभावी लोग आगे आये व इस कार्य में अपना सहयोग भी प्रदान किए ।पोहा व  चना वितरण के सेवा कार्य के इस मौके पर  मुख्य रूप से वाय एस एस ग्रुप के कौशल अग्रवाल, प्रदीप बंगानी, गीता अग्रवाल , अनिता अग्रवाल , पायल बाफना,  रिंकू अग्रवाल जी, तुकाराम कंसारी, सम्भव बाफना, हेमंत ऐशानी, कृष्णा भाटिया, अभिजीत चौधरी, प्रशांत अग्रवाल, गिरीश नागवानी, प्रदीप लालवानी, मुरली गोयल, भूपेश साहू, जयन्त साहू, संदीप देवांगन, अभिषेक जैन, ओम पोदार, आदि उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads