देश का आम बजट जन कल्याणकारी
देश का आम बजट जन कल्याणकारी
देश का आम बजट जन कल्याणकारी है यह कहना है प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती शालिनी राजपूत जी का, इन्होने आगे बतलाया की भारत के इतिहास में यह पहला डिजिटल बजट है जिसमे सभी वर्गों का ख़ास करके महिलाओं और युवाओं का विशेष ख़याल रखा गया हैं,का देश के निंव से निर्माण तक नए भारत का ब्लूप्रिंट हैं यह बजट, जो कोविद के प्रभाव से चरमराई अर्थव्यवस्था को सम्बल प्रदान करेगा. यह बजट "आत्मनिर्भर भारत" के संकल्प को नई दिशा प्रदान करता हैं यह भारत के इतिहास का पहला डिजिटल बजट हैं जिसमे ६१.१८० करोड़ नयी स्वास्थ योजनाओं के लिए आवंटित हुआ हैं साथ ही साथ कोविद वैक्सीन के लिए ३५००० करोड़ रुपये का प्रवधान हैं , ग्रामीण और कस्बाई महिलाओं के स्वास्थ हित् को मद्देनज़र रखते हुए महिलाओं के लिए, उज्वला योजना में ८ करोड़ को फ़ायदा , एक करोड़ नए लाभार्थीयों को जोड़ा जाएगा.शहरी गैस वितरण नेटवर्क के ज़रिये सी एन जी और रसोई गैस वितरण की सुविधा १०० और जिलों में उपलब्ध कराइ जाएगी . वन नेशन वन राशन कार्ड को ३२ राज्यों में लागू किया जाएगा मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के योजना के तहत एक करोड़ और लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा जो महिलाओं के लिए एक क्रन्तिकारी निर्णय है युवाओं के लिए स्टार्टअप के लिए कर अवकाश , पूंजीगत लाभ छूट के दावों की पात्रता मार्च २०२२ तक बढ़ा दी गई है ,देशभर में फसलों की MSP जारी रहेगी सरकार ने MSP को डेढ़ गुना तक बढ़ाने का काम किया है जोकि किसान भाइयों के लिए उठायागया कदम है देश के ऐतीहैसिक आम बजट के लिए श्रीमती राजपूत ने आदरणीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी एवं उनकी समस्त टीम का हम आभार व्यक्त किया है।
