कोविड-19 हास्पिटल में अतिरिक्त सुविधाए बढ़ाये जाने को लेकर पालिका अध्यक्ष ने सौपा कलेक्टर को ज्ञापन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कोविड-19 हास्पिटल में अतिरिक्त सुविधाए बढ़ाये जाने को लेकर पालिका अध्यक्ष ने सौपा कलेक्टर को ज्ञापन

 कोविड-19 हास्पिटल में अतिरिक्त सुविधाए बढ़ाये जाने को लेकर पालिका अध्यक्ष ने सौपा कलेक्टर को ज्ञापन 



गरियाबंद 

 जिला मुख्यालय में स्थित कोविड-19 हास्पिटल में आवश्यक सुविधाओं में विस्तार को लेकर शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कलेक्टर नीलेश क्षीर सागर को ज्ञापन सौंपा। 



ज्ञापन में नपा अध्यक्ष मेमन ने कहा है कि जिले में कोविड-19 कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ने के कारण मरीजो की संख्या में लगातार वृध्दि हो रही है जिसके कारण जिला मुख्यालय कोविड हॉस्पिटल (लाईवलीहुड कॉलेज) में भर्ती मरीजो को आवश्यकतानुसार चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रहा है। इससे कारण मरीजो को कई प्रकार के कठिनाईयों से गुजरना पड़ रहा है। उक्त परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए कोविड-19 हॉस्पिटल में अतिरिक्त सुविधाए बढ़ाया जाना है आवश्यक है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए  कोविड हॉस्पिटल में आक्सीजन युक्त 100 बिस्तर की व्यवस्था तथा आईसोलेशन हेतु 500 बिस्तर की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा कोविड-19 से संक्रमित मरीजो को 24 घंटे भर्ती कराये जाने की सुविधा प्रदान की जाए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads