कोरोना नियमों को तोड़ शादी में शामिल हुए 30 लोग , 10 हजार जुर्माना
कोरोना नियमों को तोड़ शादी में शामिल हुए 30 लोग , 10 हजार जुर्माना
डौंडीलोहारा ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर ग्राम भंवरमरा में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए विवाह समारोह में 30 से ज्यादा लोग शामिल हुए । इसकी सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम देर रात मौके पर पहुंची और आयोजकों पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया । इस कार्रवाई से लोगों हड़कंप है । जिला कलेक्टर जनमेजय महोबे , डौंडीलोहारा एसडीएम ऋषिकेश तिवारी की तत्परता से बड़ी कार्रवाई की गई । जानकारी के अनुसार किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना प्रशासन को दी थी । उसके अनुसार भवरमरा में कोविड प्रोटोकॉल व नियमों का उल्लंघन कर विवाह कार्यक्रम चल रहा है । इसकी फोटो और वीडियो भी प्रशासन को उपलब्ध कराया गया । इसके बाद जिला कलेक्टर जनमेजय मोहबे व एसडीएम ऋषिकेश तिवारी तुरंत हरकत में आए ।
