नेम प्लेट एवं झंडा लगाकर मनाया गया स्थापना दिवस
नेम प्लेट एवं झंडा लगाकर मनाया गया स्थापना दिवस
अभनपुर
भारतीय जनता पार्टी खोरपा मंडल की खोरपा एवं भटगांव में बूथ अध्यक्ष के घर जाकर झंडा एवं नेम प्लेट लगाकर स्थापना दिवस मनाया गया। संगठन के आह्वान पर कार्यक्रम के नेतृत्व कर रहे थे रायपुर जिला ग्रामीण के जिला अध्यक्ष अभिनेश कश्यप (बॉबी ) उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला मंडल अध्यक्ष पारस मणि महामंत्री नेहरू लाल साहू । सभी बूथ अध्यक्षों को घर जाकर स्थापना दिवस की बधाई प्रेषित करते हुए नेम प्लेट एवं झंडा लगाकर स्थापना दिवस मनाया गया। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व लोकतंत्र की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में लोगों का जन समर्थन प्राप्त किया है। रायपुर जिला ग्रामीण के कार्यकारिणी सदस्य संध्या नामदेव जी ने जिला अध्यक्ष जी का तिलक लगाकर एवं श्रीफल प्रदान कर बधाई प्रेषित किया ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कृष्णकांत नामदेव अर्जुन धीवर ,राम सिंह साहू कुलेश्वर साहू, दाऊ लाल साहू कमल नारायण साहू ,राजेंद्र साहू रवि वर्मा, गैंदू पटेल, रोशन देवांगन।
