गरियाबंद जिला प्रशासन ठेकेदारों के आगे नतमस्तक...
ये कैसा पूर्ण लाकडाउन ...
गरियाबंद जिला प्रशासन ठेकेदारों के आगे नतमस्तक...
लाकडाउन पर पोंड़ स्थित मुरुम खदान में खोदने और सप्लाई का अनुमति क्यों और कैसे...?
गरियाबंद
जिला प्रशासन के द्वारा 13 अप्रैल से पूरे जिले में दस दिनों के लिए लाकडाउन लगाया गया है, मगर फिंगेश्वर और छुरा विकास खंड में जल संसाधन संभाग गरियाबंद के पैरी मुख्य नहरों में बदस्तूर कार्य जारी है
और तो और पोंड़ स्थित मुरुम खदान से धड़ल्ले से मुरुम खोदने और सप्लाई का भी अनुमति दे दिया गया है। जबकि कुछ समाचार पत्रों में गरियाबंद से एक खबर प्रकाशित हुआ है कि पैरी नहर परियोजना में चल रहे कार्य को कराने के लिए ठेकेदार बाहर राज्य के मजदूरों को लाकर कार्य निस्पादन कर रहा है।
तो ऐसे में कैसे सरकार के आदेश का पालन हो पायेगा। ऐसा भी लोगों के जुबान पर आ रहा है कि ठेकेदारों के आगे प्रशासन नतमस्तक है यह लाकडाउन सिर्फ आम जनता के लिए है।


