कैंडल जलाकर शहीदों को दिया श्रद्धांजलि
कैंडल जलाकर शहीदों को दिया श्रद्धांजलि
अभनपुर
भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता मानव कल्याण अधिकारी भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन -नेहरू लाल साहू के तत्वधान में ग्राम पंचायत उल्बा के अटल चौक में कैंडल जलाकर बीजापुर नक्सल हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि समर्पित किया गया। श्री नेहरू लाल साहू ने दुख व्यक्त करते हुए कहा बीजापुर नक्सल हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगा ।केंद्रीय सरकार के नेतृत्व से नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।यह देश के गृह मंत्री अमित शाह जी छत्तीसगढ़ आने से स्पष्ट हो रहा है।अपने संपूर्ण कार्यक्रमों को छोड़कर रायपुर आकर युद्ध में जख्मी सिपाहियों का हाल-चाल पूछ उन्हें हौसला एवं एक नई ऊर्जा दिया है। युद्ध में जख्मी सिपाही यों की साहस और बहादुरी का सराहना करते किया।नक्सलियों ने फिर एक बार छत्तीसगढ़ की भूमि को अशांत व अमानवीय घटनाओं से शर्मसार किया है। देश ने अनेक परिवार के वीर सपूत खोए हैं । इस दुख की घड़ी में उन परिवार का देश की जनता आजीवन ऋणी रहेगा। नक्सल हमले में शहीद हुए जवानों को शत शत नमन है। श्रद्धांजलि देने प्रमुख रूप से उपस्थित रहे धनसाय तारक, मनीष रिगरी ,लोकेश्वर तारक ,जीवन साहू, योगेश साहू डीकेश साहू ,कमलेश साहू, हिम्मत साहू ,तामेश्वर तारक, तेजराम साहू ,टिकेश्वर तारक, सोम प्रकाश साहू ,दुर्गेश तारक,संत कुमार एवं युवा साथी।
