आज का चिन्तन(सुविचार) - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आज का चिन्तन(सुविचार)

 🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃

💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠

🎋 *..13-04-2021*..🎋

✍🏻मृत्यु से अगर डर लगता है तो जीवन को जीना सही करें क्योंकि मृत्यु के समय जीवन मे किये गलत कर्म डराते हैं। जब गलत कर्म नहीं तो डर भी नहीं।

💐 *Brahma Kumaris* 💐

🌷 *σм ѕнαитι*🌷

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃


♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻

  💥 *विचार परिवर्तन*💥


✍🏻मधुर सम्बन्ध ज्ञान एवं पैसे से भी बड़ा होता है, क्योकि जब ज्ञान और पैसा विफल हो जाता है, तब मधुर सम्बन्ध से स्थिति सम्भाली जा सकती है।

🌹 *σм ѕнαитι.*

♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻

🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
              ओम शांति
*यदि इंसान अपने देखने के भीतरी दृष्टिकोण को बदल ले तो बाहर सब कुछ अच्छा और सुन्दर नजर आएगा। जैसा हम स्वयं होते हैं वैसा ही हमें सर्वत्र नजर आने लगता है। सीधी सी बात है जैसा आँखों पर चश्मा लगा होगा बैसा ही नजर आने लगेगा।। संसार में बहुत लोगों को केवल बुराईयाँ, दोष, गंदगी और गलत चीजें ही नजर आती है। यह सब उनकी ग़लत कट्टर धारणा के कारण होता है, स्वयं श्री कृष्ण भी सामने आकर प्रकट हो जाएँ तो उनमें भी सबसे पहले इन्हें दोष ही नजर आएगा।। संसार में अच्छे, सज्जन, सत्कर्मी और श्रेष्ठ लोग भी बहुत हैं। धरती पर कई लोग तो ईश्वर का चिन्तन करते-करते तीर्थ जैसे ही हो गए हैं। दोष दर्शन की जगह हम सबमें गुण दर्शन करने लग जाएँ तो हमारा स्वयं का विकास तो होगा ही दुनिया भी बड़ी खूबसूरत नजर आने लगेगी।। सत्य कहो,स्पष्ट कहो, सम्मुख कहो, जो अपना हुआ तो समझेगा। जो पराया हुआ तो छूटेगा।।*
       ॐ शांति
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
🦚💥🦚💥🦚💥🦚💥🦚

अनमोल वचन :
          
जीवन को केवल तमन्ना (इच्छाओं )में ही मत जियो बल्कि इसे तन्मयता के साथ जीने की आदत भी बनाओ। जो लोग केवल तमन्नाओं में जिया करते हैं,जिन्दगी उनकी नासमझी पर हंँसा करती है। एक इच्छा पूरी नहीं हुई कि उससे पहले और अनेक इच्छाओं का जन्म होने लगता है। तन्मयता में जीना अर्थात अपने द्वारा हरेक कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ सावधानी पूर्वक करना कि कर्म ही पूजा और आत्म संतोष का फल मिले।तन्मयता के कारण ही एकलव्य अर्जुन से भी आगे निकल गया और केवल तमन्ना के कारण ही दुर्योधन को कुलनाशक बनना पड़ा। इसलिए तमन्ना नाश का कारण और तन्मयता ही जीवन के विकास का कारण है..!!

🙏🏻ओम् शांति🙏

🎈आपका दिन शुभ हो 🎈

🦚💥🦚💥🦚💥🦚💥🦚
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
 *हम हार मान ने वाले इंसान नहीं* *है,* 
 *जो पीठ दिखा कर भागे वो बेजान* *नहीं है,* 
 *सुर वीरो की भूमि हम जिस धरा* *पे रहते है,* 
 *उस देश को दुनिया में हिन्दुस्तान* *कहते है,* 

तेरी मिटटी में मिल जावा फूल बन के मैं खिल जावा,
बस इतनी है मेरी आरजू,

बड़े बड़े संकट आये पर हम कभी न गबराये,
मजबूती के साथ लड़े सदा विजय होकर आये,
जाहा हसी ख़ुशी से मिल दुःख तकलीफे सेह्ते है,
उस देश को दुनिया में हिन्दुस्तान कहते है,

याहा त्याग तपस्या भाव सभी में कुर्बानी है कदम कदम 
ना इक जन्म की बात करे प्यारे निभाते जन्म जन्म,
याहा बहुत बड़ा दिल रखते प्यार के दरिया बेह्ते है 
उस देश को दुनिया में हिन्दु्तान कहते है,

कवि की बोली नहीं ये देश प्रेम की गोली,
मारु और मर जाऊ देश पे न समजो सूरत भोली है,
देते साथ हम बिना बात न किसी से फेहते है,
उस देश को दुनिया में हिन्दुस्तान कहते है,
    ॐ शांति
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
💧 *_आज का मीठा मोती_*💧
_*13 अप्रैल:-*_ तपस्या अर्थात व्यर्थ संकल्पों की समाप्ति, ये समाप्ति ही हमे सर्व गुणों से सम्पन बनाएगी।
        🙏🙏 *_ओम शान्ति_*🙏🙏
       🌹🌻 *_ब्रह्माकुमारीज़_*🌻🌹
💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰
*🌹नव वर्ष की बधाईयां 🌹*
*🙏 Happy New Year🙏*
____________________________✍
*नव वर्ष की शुरूआत के साथ सर्व को शुभकामनाएं और दुआएं देते रहें तो आप परमात्म दुआओं के अधिकारी बन जाएंगे..*

*With the beginning of the new year, keep on wishing and blessing everyone, to be rightful for God's Blessings...*
______________________________
*Health, Wealth, Happiness & Success is Our Godly Birthright* (4D Quotes)



♦️♦️♦️ रात्रि कहांनी ♦️♦️♦️


   👉   *!! शिकंजी का                                       स्वाद 🏵️

🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅

एक प्रोफ़ेसर क्लास ले रहे थे. क्लास के सभी छात्र बड़ी ही रूचि से उनके लेक्चर को सुन रहे थे. उनके पूछे गये सवालों के जवाब दे रहे थे. लेकिन उन छात्रों के बीच कक्षा में एक छात्र ऐसा भी था, जो चुपचाप और गुमसुम बैठा हुआ था. प्रोफ़ेसर ने पहले ही दिन उस छात्र को नोटिस कर लिया, लेकिन कुछ नहीं बोले. लेकिन जब 4-5 दिन तक ऐसा ही चला, तो उन्होंने उस छात्र को क्लास के बाद अपने केबिन में बुलवाया और पूछा, “तुम हर समय उदास रहते हो. क्लास में अकेले और चुपचाप बैठे रहते हो. लेक्चर पर भी ध्यान नहीं देते. क्या बात है? कुछ परेशानी है क्या?”


“सर, वो…..” छात्र कुछ हिचकिचाते हुए बोला, “….मेरे अतीत में कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी वजह से मैं परेशान रहता हूँ. समझ नहीं आता क्या करूं?” प्रोफ़ेसर भले व्यक्ति थे. उन्होंने उस छात्र को शाम को अपने घर पर बुलाया. शाम को जब छात्र प्रोफ़ेसर के घर पहुँचा, तो प्रोफ़ेसर ने उसे अंदर बुलाकर बैठाया. फिर स्वयं किचन में चले गये और शिकंजी बनाने लगे. उन्होंने जानबूझकर शिकंजी में ज्यादा नमक डाल दिया. फिर किचन से बाहर आकर शिकंजी का गिलास छात्र को देकर कहा, “ये लो, शिकंजी पियो.”


छात्र ने गिलास हाथ में लेकर जैसे ही एक घूंट लिया, अधिक नमक के स्वाद के कारण उसका मुँह अजीब सा बन गया. यह देख प्रोफ़ेसर ने पूछा, “क्या हुआ? शिकंजी पसंद नहीं आई?” “नहीं सर, ऐसी बात नहीं है. बस शिकंजी में नमक थोड़ा ज्यादा है.” छात्र बोला. “अरे, अब तो ये बेकार हो गया. लाओ गिलास मुझे दो. मैं इसे फेंक देता हूँ.” प्रोफ़ेसर ने छात्र से गिलास लेने के लिए अपना हाथ बढ़ाया. लेकिन छात्र ने मना करते हुए कहा, “नहीं सर, बस नमक ही तो ज्यादा है. थोड़ी चीनी और मिलायेंगे, तो स्वाद ठीक हो जायेगा.”


यह बात सुन प्रोफ़ेसर गंभीर हो गए और बोले, “सही कहा तुमने. अब इसे समझ भी जाओ. ये शिकंजी तुम्हारी जिंदगी है. इसमें घुला अधिक नमक तुम्हारे अतीत के बुरे अनुभव है. जैसे नमक को शिकंजी से बाहर नहीं निकाल सकते, वैसे ही उन बुरे अनुभवों को भी जीवन से अलग नहीं कर सकते. वे बुरे अनुभव भी जीवन का हिस्सा ही हैं. लेकिन जिस तरह हम चीनी घोलकर शिकंजी का स्वाद बदल सकते हैं. वैसे ही बुरे अनुभवों को भूलने के लिए जीवन में मिठास तो घोलनी पड़ेगी ना. इसलिए मैं चाहता हूँ कि तुम अब अपने जीवन में मिठास घोलो.” प्रोफ़ेसर की बात छात्र समझ गया और उसने निश्चय किया कि अब वह बीती बातों से परेशान नहीं होगा।



शिक्षा:-

जीवन में अक्सर हम अतीत की बुरी यादों और अनुभवों को याद कर दु:खी होते रहते हैं. इस तरह हम अपने वर्तमान पर ध्यान नहीं दे पाते और कहीं न कहीं अपना भविष्य बिगाड़ लेते हैं. जो हो चुका, उसे सुधारा नहीं जा सकता. लेकिन कम से कम उसे भुलाया तो जा सकता है और उन्हें भुलाने के लिए नई मीठी यादें हमें आज बनानी होगी. जीवन में मीठे और ख़ुशनुमा लम्हों को लाइये, तभी तो जीवन में मिठास आयेगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads