कोरोना काल के दौरान लॉक डाउन पर मुरम माफिया सक्रिय,सड़को में दौड़ रहे अवैध मुरम व रेत भरी ट्रके - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कोरोना काल के दौरान लॉक डाउन पर मुरम माफिया सक्रिय,सड़को में दौड़ रहे अवैध मुरम व रेत भरी ट्रके

 कोरोना काल के दौरान लॉक डाउन पर मुरम माफिया सक्रिय,सड़को में दौड़ रहे अवैध  मुरम व रेत  भरी ट्रके,खनिज विभाग के अधिकारियों की उदासीनता


नया रायपुर में रेत से भरी ट्रके सड़को में दौड़ते


अभनपुर


एक ओर जहां सरकार कोरोना काल के दौरान लोगो को सजग रह घरो में रहने की सलाह दे रहे है। वही रायपुर जिले में पूरा लॉक डाउन किया गया है,पर इस समय अभनपुर क्षेत्र में मुरम व रेत माफिया सक्रिय है और अभनपुर के थनोद के नहर से लगे स्थानों से भारी भरकम मुरम की अवैध निकासी कर रायपुर क्षेत्र में परिवहन किया जा रहा है। रायपुर खनिज शाखा में अभनपुर क्षेत्र में अवैध मुरम खनन की शिकायतों के बाद भी खनिज शाखा के जिम्मेवार अधिकारी का मौका स्थल में न आना व जांच न करना विभागीय संरक्षण की ओर इशारा करता है। और अपने कार्यालय में बैठे वैठे ही खानापूर्ति करते आ रहा है।



अभनपुर क्षेत्र के थनोद से मुरम से भरी ट्रके सड़को में                                        दौड़ते

वही पूर्व में अभनपुर के कोलियारी पंचायत के लखना रेत घाट से रात को रेत की अवैध निकासी सम्बधित शिकायतों के बाद भी अधिकारी द्वारा मौकाए जांच न करना और लखना रेत घाट से रेत माफियो द्वारा लगातार रेत का अवैध परिवहन कर सरकार के शासकीय खजाने को चुना लगाने में अधिकारियों द्वारा साथ देने जैसा है। जो अभी तक रात में रेत की अवैध निकासी अनवरत जारी है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads