कोविड केयर सेंटर में भोजन गुणवत्ता की जांच हेतु अधिकारी नियुक्त - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कोविड केयर सेंटर में भोजन गुणवत्ता की जांच हेतु अधिकारी नियुक्त

 कोविड केयर सेंटर में भोजन  गुणवत्ता  की जांच  हेतु अधिकारी नियुक्त 



गरियाबंद

कलेक्टर  श्री निलेश क्षीरसागर द्वारा कोविड-19  मरीजों को दिए जाने वाले नाश्ता,भोजन और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया  है । जांच अधिकारी प्रतिदिन भोजन की गुणवत्ता की जांच कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगे ।


शासन के निर्देश के परिप्रेक्षय में जिला गरियाबंद में संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल, लाईवलीहुड कॉलेज एवं आईसोलेशन केन्द्र, पॉलिटेक्निक कॉलेज, गरियाबंद में प्रदाय किये जाने वाले नाश्ता एवं भोजन की गुणवत्ताओं की जांच किये जाने हेतु  जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री तरुण बिरला  7000570647 को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया  है । उन्हें निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन गुणवत्ताओं की जांच निर्धारित प्रपत्र में जांच निरीक्षण एवं फोटोग्राफ उच्च अधिकारी को प्रतिदिन भेजेंगे। कलेक्टर श्री क्षीर सागर ने कहा है कि कोविड-19 मरीजों की देखभाल और सुरक्षा भोजन आदि के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है । उन्हें दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा ।निर्धारित गुणवत्ता  के अनुसार ही भोजन किया जाएगा किसी तरह की शिकायत मिलने पर वेंडर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads