*दानदात्री गुणवती बघेल को दी गयी श्रद्धांजलि*
*दानदात्री गुणवती बघेल को दी गयी श्रद्धांजलि*
***********************
*आदर्श महिला मानस मंडली ने किया शोक सभा का आयोजन*
***********************
ग्राम बंगोली निवासी आदर्श महिला मानस मंडली कि अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रधानपठिका दानदात्री श्रीमती गुणवती बघेल 80 वर्ष का दिनाँक 05 अप्रैल 2021 को मेकाहारा रायपुर में दुखद निधन हो गया ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला असोसिएशन प्रदेश संयोजन समिति सदस्य एवं पूर्व सरपंच श्रीमती वंदना बैरागी की अगुवाई में स्थानीय आदर्श महिला मानस परिवार की ओर से सायं 5 बजे शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ग्राम पंचायत रंगमंच में कोविड -19 से संबंधित गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया ।
***********************
सादा जीवन शैली,दानशीलता,त्याग और समर्पण को किया गया स्मरण*
***********************
शोक सभा को संबोधित करते हुए अपनी शोक संवेदना प्रगट करते हुए पूर्व सरपंच श्रीमती वंदना बैरागी, नरोत्तम दास बैरागी , किसान राइस मिल नेवरा एवं ग्रामीण कृषि शाख सहकारी समिति के अध्यक्ष व छ. ग.म.कु.क्ष.समाज के केंद्रीय अपील प्रभारी एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी दाऊ अनिल नायक, शिक्षक दौलत धुरन्धर ,प्रधानपाठक राजेन्द्र कुमार वर्मा आदि ने उनके व्यक्तित्व ,कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि श्रीमती गुणवती बघेल मितव्ययिता, सादा नियमित जीवन शैली ,दानशीलता,त्याग और समर्पण की पर्याय थीं ,शिक्षकीय सेवाकाल तक प्राप्त वेतन ,सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन से प्राप्त राशि,नाम में दर्ज चल-अचल संपत्ति को समाजसेवी,स्वयंसेवी ,शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों ,अनाथ एवं वृद्धा आश्रमों को जीवन पर्यंत मुक्त हस्त से दान करती रहीं ।
उनका नियमित व अनुशासित जीवन अगली पीढ़ी के लिए अनुकरणीय रहेगा ।
***********************
*जनकल्याणकारी न्यास की हो स्थापना -नरोत्तम शर्मा*
***********************
श्रीमती गुणवती बघेल के साथ बिताए पलों को अविस्मरणीय बताते हुए शोक संवेदना प्रगट करते हुए छ. ग.किसान महासभा के प्रदेश संयोजक एवं भाकपा माले के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महंत श्री नरोत्तम शर्मा ने कहा कि पुण्यात्मा गुणवती बघेल ने जीवन पर्यंत दानशीलता की प्रवृत्ति के चलते अनेकों संस्थानों को मुक्त हस्त से दान किया , चूंकि वे निर्धन कन्याओं की शिक्षा व सुखी समृद्ध जीवन हेतु समाज द्वारा आवश्यक सहयोग की पक्षधर रहीं अतः उनकी मंशा के अनुरूप जनकल्याण के उद्देश्य से "गुणवती रामदास बघेल न्यास" जैसी कोई सामाज सेवी संस्था की स्थापना की जाकर बिना किसी जाति, समाज,सम्प्रदाय,धर्म के भेदभाव के निर्धनता को मापदण्ड मानते हुए जरूरतमंद निर्धन बालिकाओं की शिक्षा व निर्धन कन्या विवाह में सहयोग जैसे कार्यो में उनकी शेष संपत्ति का सदुपयोग हो ,यही उन्हें सही मायने में सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम सबने उन्हें इन्ही सुकृत्यों के चलते "ग्राममाता "की उपाधि से भी सम्मानित किया था।
उनका जीवन हम सबके लिए आदर्श व अनुकरणीय रहेगा।
***********************
*मुख्यमंत्री के हाँथों हो चुकी सम्मानित*
***********************
उल्लेखनीय है कि अपनी विशलहृदयता के लिए
विभिन्न संगठनों , संस्थाओं,शासन प्रशासन से सम्मान प्राप्त दिवंगत गुणवती बघेल द्वारा विगत दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में ग्राम अल्दा में आयोजित कुर्मी समाज के महा अधिवेशन में कुर्रा में महिला आई टी आई स्थापना हेतु 41 लाख एवं 5 एकड़ दान की घोषणा की गई , जिससे प्रभावित होकर मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए स्वयं मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया था।
***********************
*फफककर रो पड़ी अंकु ठाकुर वंदना की आंखें हुई नम*
***********************
दिवंगत गुणवती बघेल से प्राप्त सानिध्य, मार्गदर्शन को याद कर पूर्व सरपंच वंदना बैरागी भावुक और नम हो गईं वहीं बचपन से उनके असीम लाड़ प्यार तथा अपने लिए उनके हाँथों से बनी व्यंजनों, ममतापूरित भावनाओं को स्मरण कर स्वास्थ्य कर्मी नीता ठाकुर की 21 वर्षीय पुत्री अंकु ठाकुर फफककर रो पड़ी,उपस्थित महिलाओं ने उसे ढाढस बंधाते हुए सम्हाला।
***********************
*ये भी रहे उपस्थित*
***********************
श्रद्धांजलि सभा में पंचायत परिवार से सरपंच झुकू राम बाँधे, सचिव डिगेश्वरी वर्मा,प्रतिभा बैरागी, संतोष वर्मा,बिट्टी नायक,नूतन साहू, पूर्व उपसरपंच एवं छ.ग. ग्राम विकास संघर्ष समिति प्रदेश सचिव धर्मेंद्र बैरागी , प्रदेश उपाध्यक्ष गोवर्धन पाल,संगठन मंत्री प्रियंकर सेन, केशव साहू,सी आर वर्मा , टी आर चन्द्राकर शिक्षक,प्रधानपठिका सविता चन्द्राकर, आशा चन्द्राकर, संजय कुमार अनुरागी,स्वास्थ्य विभाग से नीता ठाकुर,श्रवण वर्मा, महिला मंडल के पदाधिकारी निर्मला नायक, ललिता बैरागी, संगीता बैरागी,सुमित्रा बैरागी,बिसवंतीन साहू,भूमिका धुरन्धर, सुखबती नायक,सरस्वती वर्मा,गीतांजलि मानिकपुरी,रूखमणी सेन,दुलारी नायक,शकुंतला, बिसवंतीन धीवर,गीता धुरन्धर,कमला वर्मा,राजश्री बैरागी,उमा धुरन्धर,कामिन वर्मा,भारती निषाद,अहिल्या यादव,जाम बाई धीवर,रामकुंवर वर्मा ,ग्राम संघर्ष समिति से रामावतार सेन, दाऊ लाल वर्मा,गजेंद्र वर्मा,प्रेम निर्मलकर, टीका राम वर्मा,पूरब धुरन्धर,बैंक परिवार से कुलेश्वर वर्मा के अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित होकर मंत्रोच्चार, मौन धारण व शान्ति पाठ कर मृतात्मा को श्रद्धांजलि दी।

