*इलाके में सनसनीआरोपी फरार*,*करेली बड़ी चौकी अंतर्गत चंदना गांव की घटना - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*इलाके में सनसनीआरोपी फरार*,*करेली बड़ी चौकी अंतर्गत चंदना गांव की घटना

 *कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता व दादी को लकड़ी के बट्टे से पीट पीट कर मौत के घाट उतार* 



*इलाके में सनसनीआरोपी फरार*,*करेली बड़ी चौकी अंतर्गत चंदना गांव की घटना*



 राजेन्द्र साहू/मगरलोड

ब्लाक मुख्यालय से 26 किलोमीटर दूर करेली बड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम चंदना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है ।जहाँ बीती रात्रि कलयुगी बेटे ने अपने पिता और अपनी दादी को लकड़ी के बट्टे से सिर पर पीट -पीटकर हत्या कर दी। उसकी मां ने पड़ोसी के  घर भाग कर जान बचाई। घटना के बाद से आरोपी पुत्र फरार हो गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड टीआई प्रणाली वैद्य,करेली बड़ी चौकी प्रभारी संतोष साहू,एएसआई मोहन निषाद, प्राधनआरक्षक दिलेश्वर कुजूर,पवन चंद्राकर,आरक्षक संतोष यादव,मनोहर गायकवाड़,बलराम सिन्हा ,कुलेश्वर रावत घटना स्थल में पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गए हैं। 

पुलिस के मुताबिक 13 अप्रैल  मंगलवार की रात्रि लगभग 11.30 बजे  ग्राम चंदना निवासी महेश वर्मा ने अपने पिता पन्ना लाल वर्मा  उम्र 50 वर्ष व दादी त्रिवेणी वर्मा 80 वर्ष की लकड़ी के बट्टे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।बताया जा रहा है कि आरोपी महेश वर्मा की मानसिक संतुलन ठीक नहीं है । उसका ईलाज भी चल रहा था।घटना के बाद आरोपी फरार है।पुलिस दोहरे हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads