राजनीति
निमोरा में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
मंगलवार, 6 अप्रैल 2021
Edit
*कार्यकर्ता के लिए संगठन ही सर्वोपरि है - अशोक बजाज*
निमोरा में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
अभनपुर
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने आज निमोरा गांव में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बूथ अध्यक्षों के घर नाम पट्टिका लगाई तथा भाजपा का ध्वज फहराया. इस अवसर पर जनपद सदस्य सूरज साहू, संतराम साहू, महिला मोर्चा की महामंत्री चेतना गुप्ता, भोला देवांगन, चूडावन वर्मा, किशोर साहू, सरपंच खुमान ध्रुव, उपसरपंच दानी राम साहू, शोभना साहू, मन्नू कोसले, लूकेश साहू, उत्तम साहू,टीकमचंद एवं रोमन साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री बजाज ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए संगठन ही सर्वोपरि है तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता देवतुल्य है।
Previous article
Next article
