धरसीवां एवं सांकरा में भी को बैक्सीन लगना हुआ शुरू
धरसीवां एवं सांकरा में भी को बैक्सीन लगना हुआ शुरू
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
45 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को को- बैक्सीन लगाने ग्राम पंचायत धरसीवां ओर सांकरा में भी केंद्र बना दिये गए हैं जहां शनिवार से को बैक्सीन लगना शुरू हो गया है।
ग्राम पंचायत सरपंच एवं उपसरपंच के प्रयास के बाद धरसींवा के प्राइमरी स्कूल में ग्राम पंचायत के सहयोग से सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र द्वारा एक हफ्ते तक को बैक्सीन टीकाकरण किया जाएगा शिविर में 45 साल से ऊपर के लगभग एक हजार से ज्यादा लोगो ने टीकाकरण मे भाग लिया टीकाकरण मे प्रमुख रूप से हॉस्पिटल स्टाफ ग्राम पंचायत धरसींवा के सरपंच उपसरपंच पंच सचिव के साथ साथ मितानिन लोगो ने टीकाकरण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया
*सांकरा में दो केंद्र*
सांकरा निको में भी सरपंच श्रीमती वर्षा प्रमोद शर्मा के प्रयासों के बाद को बैक्सीन लगाने ग्राम पंचायत व मंगल भवन को केंद्र बनाया गया है दोनो केंद्रों में टीकाकरण शनिवार से शुरू हुआ इससे यहां के ग्रामीण आसानी से टीकाकरण करा सकेंगे।

