भक्त माता कर्मा जयंती पर धनेंद्र साहू ने प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भक्त माता कर्मा जयंती पर धनेंद्र साहू ने प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

 भक्त माता कर्मा जयंती पर धनेंद्र साहू ने प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं





रायपुर 

वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने सात अप्रैल बुधवार को भक्त माता कर्मा की 1005 वीं जयंती पर प्रदेश वासियों को  बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किए है। अपने संदेश में धनेंद्र ने कहा कि भक्त माता कर्मा जी ने हमें प्रेम ,भक्ति भाव ,करुणा और मानव सेवा का पाठ पढ़ाया है उन्होंने हमें अन्याय से लड़ना सिखाया है। आराध्य माता कर्मा के जीवन से आत्मबल, परोपकार समाजिक समरसता, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता, दया करूणा भक्ति और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। वे अन्याय के आगे कभी झुकी नहीं। उन्होंने संसार के हर दुःख-सुख को स्वीकारा और डट कर उसका मुकाबला किया। गृहस्थ जीवन पूर्ण सम्पन्नता के साथ यापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया। अपनी भक्ति भाव से साक्षात् भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और अपनी गोद में लेकर बालकृष्ण को अपने हाथों से खिचड़ी खिलाई।



साहू ने कहा है कि कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए माता कर्मा जयंती पर सभी बड़े कार्यक्रम स्थगित रहेंगे उन्होंने समाज के लोगों से अपील की है कि वे अपने निवास, मंदिर या घरों में रहकर पूजा-अर्चना करें तथा कोरोना गाईडलाइन्स का पालन करते हुए इस पर्व को मनाएं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads